मुख्य बातें

विदिशा SATI में 7 महीने से नही मिला वेतन: कर्मचारियों की आर्थिक हालत खराब; कहा-समाधान नहीं हुआ तो तालाबंदी करेंगे – Vidisha News




विदिशा। सम्राट अशोक टेक्निकल इंस्टीट्यूट (एसएटीआई) में कर्मचारियों के लंबित वेतन और अन्य समस्याओं को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने नाराजगी जताई है। संगठन के अध्यक्ष पार्थ रघुवंशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि संस्थान के शिक्षक और गैर-शिक्षक कर्मचारियों को पिछले सात महीनों से वेतन नहीं मिला है। इससे उनके परिवार के भरण-पोषण में गंभीर परेशानी आ रही है और मानसिक दबाव भी बढ़ रहा है। एनएसयूआई ने आरोप लगाया कि लंबे समय से वेतन लंबित होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। वेतन भुगतान और भत्तों की मांग संगठन ने लंबित वेतन का तत्काल भुगतान करने के साथ-साथ वेतन वृद्धि और महंगाई भत्ता लागू करने की मांग की है। उनका कहना है कि कर्मचारियों को शासन के अनुसार सभी आर्थिक लाभ मिलना चाहिए। एनएसयूआई ने कहा कि कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति का सीधा असर शैक्षणिक व्यवस्था पर पड़ रहा है। आगामी परीक्षाओं के बीच यह स्थिति छात्रों के भविष्य के लिए चिंताजनक है। संगठन ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। इसकी शुरुआत कॉलेज में तालाबंदी से होगी, इसके बाद धरना-प्रदर्शन और उग्र आंदोलन किए जाएंगे। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर कर्मचारियों को राहत देने की मांग की गई है, ताकि कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्था सुचारु रूप से चल सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *