मुख्य बातें

डूंगरपुर में नेशनल हाईवे पर डकैती के 4 बदमाश गिरफ्तार: हथियार और 2 बाइक जब्त, राजस्थान-गुजरात में 21 वारदातों के आरोप – Dungarpur News

डूंगरपुर में नेशनल हाईवे पर डकैती के 4 बदमाश गिरफ्तार:  हथियार और 2 बाइक जब्त, राजस्थान-गुजरात में 21 वारदातों के आरोप – Dungarpur News

पुलिस थाना बिछीवाड़ा और जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने नेशनल हाईवे-48 पर डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से धारदार हथियार और 2 मोटरसाइकिल जब्त की गई हैं। बदमाशों ने राजस्थान के साथ ही गुजरात में 21 वारदातों को अंजाम दिया था। फरार एक आरोपी की तलाश की जा रही है। एसपी मनीष कुमार ने बताया कि नेशनल हाईवे पर डकैती, लूटपाट करने वाली गैंग का खुलासा किया है। 9 फरवरी की रात एनएच-48 पर आमझरा-बरोठी के बीच एक पेट्रोल पंप के पास वारदात हुई थी। मुंबई के 2 फोटोग्राफर प्राइवेट टैक्सी की गाड़ी लेकर अहमदाबाद एयरपोर्ट जा रहे थे। आधी रात के समय बारौठी पुलिया के पास तकनीकी खराबी से गाड़ी रुक गई। ड्राइवर उतरकर पंप पर पेट्रोल लेने गया। इसी बीच कार ने बैठे मुंबई के दोनों फोटोग्राफर के साथ बाइक पर आए बदमाशों ने मारपीट करते हुए बंधक बना दिया। फोटोग्राफर से कैश, उनके कैमरे लूट लिए। पेट्रोल लेकर आने पर ड्राइवर के साथ भी मारपीट की थी। जिसमें ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया था। बदमाश मौके से कार लूटकर ले गए थे। एसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए बिछीवाड़ा थानाधिकारी कैलाश सोनी के साथ जिला विशेष टीम ने छानबीन की। सोनी ने बताया कि नेशनल हाईवे 48 पर कुछ युवकों के डकैती की बड़ी योजना बनाने की सूचना मिली थी। जिस पर डीएसटी ओर बिछीवाड़ा पुलिस ने घेराबंदी कर 4 बदमाशों को मौके से दबोच लिया, जबकि भूपेन्द्र उर्फ पप्पू निवासी बिजुड़ा मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से सुनिल (25) पुत्र खातू बरंडा मीणा निवासी पाटिया, चुन्नीलाल उर्फ सुनील (21) पुत्र कावाराम बोड़ात मीणा निवासी पहाड़ा, संजय (23) पुत्र जीवाजी दुहा मीणा और रमेश उर्फ पी.के. (23) पुत्र शांतिलाल दुहा मीणा निवासी बिजुड़ा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से एक नंगी तलवार, फरसा, भाला, लट्ठ और मिर्च पाउडर के पैकेट बरामद हुए। मौके से दो पावर बाइक भी जब्त की गईं। पूछताछ में हाइवे पर डकैती की वारदात कबूल कर ली। चारों आरोपियों के खिलाफ 21 केस, फरार आरोपी भूपेंद्र पर 17 केस
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार चारों आरोपियों के खिलाफ राजस्थान और गुजरात के विभिन्न थानों में चोरी, हाईवे लूट, डकैती, हत्या, शराब तस्करी, मारपीट और आगजनी के कुल 21 केस दर्ज हैं। फरार आरोपी भूपेन्द्र उर्फ पप्पू के खिलाफ भी 17 से अधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी हाईवे पर गुजरने वाले वाहनों और यात्रियों को निशाना बनाने की फिराक में थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *