मुख्य बातें

सुजानपुर में राष्ट्रीय होली उत्सव 1 मार्च से: टीहरा किले से उड़ेंगी आकाशीय लालटेन, व्यास नदी पर होगी महाआरती – Sujanpur News

सुजानपुर में राष्ट्रीय होली उत्सव 1 मार्च से:  टीहरा किले से उड़ेंगी आकाशीय लालटेन, व्यास नदी पर होगी महाआरती – Sujanpur News

सुजानपुर होली उत्सव को लेकर जारी किया गया पोस्टर।

हिमाचल प्रदेश के सुजानपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तरीय होली उत्सव-2026 में इस बार कई नई गतिविधियां शामिल की जा रही हैं। उत्सव को आकर्षक बनाने के लिए आयोजन समिति विशेष प्रयास कर रही है।

.

उपायुक्त एवं राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर-2026 की आयोजन समिति की अध्यक्ष गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि उत्सव के उद्घाटन अवसर पर 1 मार्च की शाम को टीहरा के ऐतिहासिक किले से आकाशीय लालटेन उड़ाई जाएंगी। ये लालटेन उत्सव स्थल चौगान की ओर जाएंगी, जिससे सुजानपुर का आसमान रोशनी से जगमगा उठेगा।

व्यास नदी किनारे होगी आरती

इस दौरान ऐतिहासिक किले के परिसर में दीप भी प्रज्जवलित किए जाएंगे। यह उद्घाटन समारोह का एक प्रमुख आकर्षण होगा। उपायुक्त ने यह भी बताया कि 3 मार्च की शाम 6:30 बजे व्यास नदी के किनारे व्यास आरती का आयोजन किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में लोगों के भाग लेने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि होली उत्सव को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए कई अन्य गतिविधियों की रूपरेखा भी तैयार की जा रही है। इस होली मेले में प्रदेश के मुख्यमंत्री बतौर मुख्य अतिथि आते हैं। तथा क्षेत्र के विकास के लिए के योजनाएं उनके द्वारा लाई जाती हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *