मुख्य बातें

पंचायत चुनाव ड्यूटी पर कर्मचारियों ने किया मतदान: 99% कर्मियों ने डाले वोट, 26 मई से शुरू होंगे चुनाव, रविवार को रवाना होंगी टीमें – Rampur (Shimla) News

पंचायत चुनाव ड्यूटी पर कर्मचारियों ने किया मतदान:  99% कर्मियों ने डाले वोट, 26 मई से शुरू होंगे चुनाव, रविवार को रवाना होंगी टीमें – Rampur (Shimla) News

शिमला रामपुर विकास खंड में आगामी 26 मई को होने वाले पंचायत चुनावों के पहले चरण को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। चुनाव को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए ड्यूटी पर तैनात किए गए पोलिंग स्टाफ (अधिकारियों और कर्मचारियों) ने चुनाव ड्यूटी पर रवाना होने से पहले अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह विशेष मतदान प्रक्रिया खंड विकास कार्यालय (BDO Office) परिसर रामपुर में आयोजित की गई। कर्मचारियों में दिखा भारी उत्साह, 99% ने डाला वोट प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, रामपुर विकास खंड में चुनावी प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाने के लिए कुल 293 कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। इन कर्मचारियों में लोकतंत्र के इस पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखा गया और लगभग 99 प्रतिशत कर्मचारियों ने ड्यूटी पर जाने से पहले अपने मत का प्रयोग कर लिया। रामपुर विकास खंड में चुनावी रूपरेखा: कुल पंचायतें: 39 कुल मतदान केंद्र: 159 इन पदों के लिए जंग: पंचायत प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य, 19 पंचायत समिति सदस्य और 3 जिला परिषद सदस्य। तीन चरणों में होगा मतदान, रविवार को रवाना होंगी टीमें रामपुर विकास खंड की सभी 39 पंचायतों में चुनाव प्रक्रिया को तीन अलग-अलग चरणों में पूरा किया जाएगा, जिसका शेड्यूल इस प्रकार है। शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक मतदान दल (Polling Party) में चार अधिकारी-कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए हर केंद्र पर एक पुलिसकर्मी और एक होमगार्ड का जवान मुस्तैद रहेगा। चुनाव ड्यूटी पर तैनात इन सभी मतदान दलों की रवानगी रविवार सुबह खंड विकास कार्यालय रामपुर से होगी। यहाँ सभी टीमों को ईवीएम/बैलेट बॉक्स सहित अन्य आवश्यक चुनाव सामग्री प्रदान की जाएगी, जिसके बाद उन्हें विशेष वाहनों के जरिए संबंधित पंचायतों और पोलिंग बूथों के लिए रवाना कर दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *