- Hindi News
- Entertainment
- ‘Wakka Wakka’ Will Resonate In India After 19 Years, Shakira, Kanye West, Max Richter, Scorpions
मुंबई6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कोलंबियन पॉप स्टार शकीरा के 10 और 15 अप्रैल को होने वाले शो ‘फीडिंग इंडिया कॉन्सर्ट 2026’ का हिस्सा होंगे। – फाइल फोटो
2010 का फीफा वर्ल्ड कप कई मायनों में याद किया जाता है। इसकी एक बड़ी वजह शकीरा का गाना ‘वक्का वक्का’ भी है। वही गाना जिसने स्टेडियम से लेकर भारतीय टीवी स्क्रीन तक धूम मचा दी थी, अब यही पॉपुलर गीत 19 साल बाद भारत में फिर से लाइव गूंजने वाला है।
कोलंबियन पॉप स्टार शकीरा अप्रैल 2026 में मुंबई और दिल्ली में परफॉर्म करेंगी। 10 और 15 अप्रैल को होने वाले उनके शो ‘फीडिंग इंडिया कॉन्सर्ट 2026’ का हिस्सा होंगे। सिर्फ शकीरा ही नहीं, अगले कुछ महीनों में कई बड़े ग्लोबल आर्टिस्ट परफॉर्म करेंगे।
कान्ये वेस्ट: 24 बार के ग्रैमी विजेता का पहला शो
29 मार्च 2026 को अमेरिकी रैपर कान्ये वेस्ट दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अपना पहला भारत कॉन्सर्ट करेंगे। 24 बार के ग्रैमी विजेता का यह डेब्यू हिप-हॉप फैंस के लिए बड़ा पल माना जा रहा है।
मैक्स रिक्टर: ब्रिटिश संगीतकार का पहला शो
18 अप्रैल को मुंबई में ऑस्कर-नॉमिनेटेड कंपोजर मैक्स रिक्टर अपना पहला भारतीय लाइव शो देंगे। वे हॉलीवुड फिल्मों के लिए बैकग्राउंड स्कोर भी दे चुके हैं। इसी तरह 27 मार्च को मुंबई में बर्लिन बेस्ड कलेक्टिव कीनम्यूसिक (Keinemusik) भी परफॉर्म करेगा।
स्कॉरपियन्स: दो दशक बाद इंडिया टूर
करीब दो दशक बाद जर्मनी का रॉक बैंड स्कॉरपियन्स भी भारत लौट रहा है। 21 से 30 अप्रैल के बीच शिलॉन्ग, गुरुग्राम, बेंगलुरु और मुंबई में उनके शो होंगे। आखिरी बार इस बैंड ने दिसंबर 2007 में भारत में अपना कॉन्सर्ट किया था। यह बैंड 80 के दौर से हिट है।

