अशोक नगर जिले के चंदेरी थाना क्षेत्र स्थित विक्रमपुर गांव में रविवार दोपहर करीब 2 बजे एक युवक राहुल गांधी से मिलने की मांग को लेकर 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया है। खंगाल निवासी लक्ष्मी नारायण लोधी नाम के इस युवक ने टावर के नीचे एक नोट चिपकाया है, जिसमें अल्टीमेटम दिया है कि यदि 34 घंटे के भीतर राहुल गांधी उससे नहीं मिले तो वह टावर से कूद जाएगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और लगातार समझाइश देकर युवक को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रही है। युवक ने टावर के नीचे चिपकाए गए नोट में बताया है कि उसके परिवार के तीन सदस्य बीमार हैं। वह अपनी इस परेशानी और मदद के संबंध में गांधी परिवार से मिलना चाहता है। 150 फीट ऊंचाई पर युवक के चढ़े होने की यह घटना स्थानीय प्रशासन और पुलिस के लिए भारी चिंता का विषय बन गई है। टावर पर बांधा झंडा, लोगों के कहने पर भी नहीं उतरा युवक दोपहर करीब 2:00 बजे के समय से लगभग 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा हुआ है। वह अपने साथ एक झंडा भी लेकर गया था, जिसे उसने टावर के सबसे ऊपरी हिस्से पर बांध दिया है। स्थानीय लोगों ने पहले उसे नीचे उतरने के लिए कहा था, लेकिन जब वह किसी की बात नहीं माना तो पुलिस को सूचना दी गई। नोट में लिखा- गांधी परिवार से 3 पीढ़ियों के रहे हैं संबंध युवक द्वारा चिपकाए गए नोट में कई अन्य बातें भी लिखी गई हैं। उसने उल्लेख किया है कि उसके दादा स्वतंत्रता सेनानी रहे हैं और उनके परिवार के गांधी परिवार से तीन पीढ़ियों से संबंध रहे हैं। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के निधन के बाद उनका यह संपर्क टूट गया था। कई बार की मिलने की कोशिश, लेकिन नहीं मिलने दिया गया लक्ष्मी नारायण लोधी ने अपने नोट में यह भी लिखा है कि उसने अपनी समस्याओं को लेकर कई बार राहुल गांधी और सोनिया गांधी से मिलने का प्रयास किया था। हालांकि, उसे मिलने नहीं दिया गया, जिससे वह लंबे समय से परेशान है और इसी हताशा में उसने टावर पर चढ़ने का यह कदम उठाया है।
Source link
