मुख्य बातें

अमृतसर में मेहनताना मांगने पर युवक की हत्या: सिर पर लोहे की रॉड-डंडे मारे, मृतक 2 बच्चों का पिता; 25 दिन के रुपए बकाया थे – Amritsar News

अमृतसर में मेहनताना मांगने पर युवक की हत्या:  सिर पर लोहे की रॉड-डंडे मारे, मृतक 2 बच्चों का पिता; 25 दिन के रुपए बकाया थे – Amritsar News

अमृतसर की आशियाना कॉलोनी में एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। युवक घरों में पेंटिंग का काम करता था। जब वह एक घर में काम करने के बाद अपना बकाया लेने गया तो घर के लोगों ने उस पर डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर जांच करने पहुंची। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है और मृतक के परिजन के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मृतक की पहचान 30 वर्षीय गुरजीत सिंह के रूप में हुई है। वह 2 बच्चों का पिता था। उसका परिवार अमृतसर के नंगली में रहता है। मृतक के भाई करण सिंह ने बताया कि गुरजीत जिस घर में काम कर रहा था, वहां पिछले 25 दिनों से उसका बकाया पैसा लटका हुआ था। आज दोपहर को वह अपने पैसे लेने गया था। इसी दौरान उस पर हमला हो गया। यह खबर अपडेट की जा रही है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *