मुख्य बातें

पंचकूला में मानव कंकाल मिला: बदबू आने पर व्यक्ति ने देखा, प्लास्टिक के कट्टे में मिला; पुलिस बोली-शव डेढ माह पुराना – Panchkula News

पंचकूला में मानव कंकाल मिला:  बदबू आने पर व्यक्ति ने देखा, प्लास्टिक के कट्टे में मिला; पुलिस बोली-शव डेढ माह पुराना – Panchkula News

हरियाणा के पंचकूला में एक मानव कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई है। कंकाल मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कंकाल को अपने कब्जे में लिया। हालांकि, अभी क्लियर नहीं हो पाया है कि कंकाल महिला का है या फिर किसी पुरुष का। पुलिस इसकी जांच में जुटी है। पंचकूला के दबकौरी गांव में कम्यूनिटी सेंटर और दवाई फैक्ट्री के ठीक सामने प्लास्टिक कट्टे से बदबू आने पर एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि कट्टे में किसी व्यक्ति का शव है, जो अब कंकाल का रूप ले चुका है। पुलिस के अनुमान के अनुसार शव करीब डेढ माह पुराना है। क्राइम टीम ने जुटाए साक्ष्य घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस और सीन ऑफ क्राइम की टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक और क्राइम टीम ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और मौके से फिंगरप्रिंट व अन्य जरूरी साक्ष्य (सबूत) इकट्ठा किए। पोस्टमॉर्टम से होगी पहचान पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अज्ञात कंकाल को कब्जे में ले लिया है। मौत के असल कारणों और मृतक की पहचान का पता लगाने के लिए कंकाल को सेक्टर-6 स्थित पंचकूला नागरिक अस्पताल भिजवा दिया गया है, जहां उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। एसीपी बोले- शव सड़कर कंकाल बन चुका है पंचकूला के एसीपी विक्रम नेहरा ने बताया कि व्यक्ति द्वारा कंकाल मिलने की सूचना दी गई थी। कंकाल की हालत देखकर यह साफ प्रतीत होता है कि यह शव काफी दिन पुराना है और पूरी तरह गल-सड़ कर कंकाल में तब्दील हो चुका है। पुलिस अब आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है ताकि मृतक की शिनाख्त हो सके। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *