मध्य-पूर्वी (खाड़ी देशों) देशों में चल रहा युद्ध का असर भारत पर दिखना शुरू हो गया। तेल-गैस कंपनियों ने भारत में आज घरेलु और कॉमर्शियल उपयोग के सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है। घरेलु उपयोग का रसोई गैस सिलेंडर 60 रुपए, जबकि कॉमर्शियल सिलेंडर 114 रुपए महंगा हुआ है। तेल कंपनियों से जारी नई रेट्स के मुताबिक घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपये महंगा होने के बाद आज से बाजार में 856.50 रुपए के बजाए 916.50 रुपए में मिलेगा। पिछले 11 माह बाद ऐसा हुआ है, जब घरेलु उपयोग के सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है। इसी तरह कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 114 रुपए बढ़ाने के बाद आज से 19 किलोग्राम का सिलेंडर 1796.50 के बजाए 1911 रुपए में मिलेगा। सात दिन पहले महंगा हुआ था कॉमर्शियल सिलेंडर अभी एक सप्ताह पहले यानी 1 मार्च को ही तेल कंपनियों ने कॉमर्शिलय सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया था। गैस कीमतों का रिव्यू करने के बाद कंपनियों ने कॉमर्शियल सिलेंडर पर
Source link
