मुख्य बातें

चतरा में युवक का मिला शव: पांच दिनों से था लापता , जिला नियोजनालय कार्यालय के पास मिली लाश – Chatra News




चतरा में पांच दिनों से लापता युवक अनिश कुमार सिंह का शव शनिवार दोपहर जिला नियोजनालय कार्यालय के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। जयशंकर नगर सजना गांव निवासी 28 वर्षीय अनिश कुमार सिंह 3 मार्च की शाम अपने घर से निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। थक-हारकर पत्नी शीतल देवी ने चतरा सदर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। आज दोपहर जब जिला नियोजनालय कार्यालय के पास लोगों ने एक शव देखा, तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त अनिश के रूप में होते ही परिजनों में शोक छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने बताया कि लापता होने का आवेदन उन्हें कल ही प्राप्त हुआ था, जिसके बाद पुलिस लगातार छानबीन कर रही थी। उन्होंने कहा कि शनिवार को शव बरामद हुआ है। थाना प्रभारी के अनुसार, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, चतरा पुलिस हर एंगल से मामले की तफ्तीश कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *