दमोह के पथरिया में छात्रों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह घटना शुक्रवार दोपहर की है, जबकि इसका वीडियो शनिवार को सामने आया। वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परीक्षा के बाद शुरू हुआ विवाद जानकारी के अनुसार, शासकीय संदीपनी विद्यालय पथरिया (सीएम राइज स्कूल) में 10वीं कक्षा के छात्रों का परीक्षा केंद्र बनाया गया था। सरस्वती शिशु मंदिर और उत्कृष्ट विद्यालय पथरिया के छात्र यहां परीक्षा देने आए थे। शुक्रवार को अंतिम पेपर खत्म होने के बाद जब छात्र स्कूल से बाहर निकले, तभी किसी बात को लेकर दोनों स्कूलों के छात्रों के बीच विवाद हो गया। लाठी और पत्थरों से एक दूसरे पर किया हमला देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और छात्रों के दो गुट आमने-सामने आ गए। वायरल वीडियो में दर्जनों छात्र एक-दूसरे पर लाठी और पत्थरों से हमला करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान कुछ बाहरी युवक भी वहां पहुंच गए और उन्होंने भी छात्रों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने कराया बीच-बचाव घटना के दौरान स्कूल के बाहर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बाद में स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर छात्रों को अलग किया और स्थिति को शांत कराया। प्रत्यक्षदर्शी आनंद यादव ने बताया कि उन्होंने अन्य लोगों के साथ मिलकर छात्रों को अलग किया, तब जाकर विवाद खत्म हुआ। पथरिया थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि शनिवार को वीडियो सामने आया है। वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि मारपीट में शामिल छात्र कौन हैं और कहां के रहने वाले हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Source link
