मुख्य बातें

छत्तीसगढ़, MP, बिहार में 2-3 दिन में बारिश की चेतावनी: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश-उत्तराखंड में आज भी बर्फबारी का अलर्ट; राजस्थान में पारा 40°C के करीब

छत्तीसगढ़, MP, बिहार में 2-3 दिन में बारिश की चेतावनी:  जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश-उत्तराखंड में आज भी बर्फबारी का अलर्ट; राजस्थान में पारा 40°C के करीब


  • Hindi News
  • National
  • Weather Alert: Snowfall In J&K, Himachal, Uttarakhand; Rajasthan Heat Wave

नई दिल्ली/श्रीनगर/शिमला/भोपाल28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और बिहार में अगले 2-3 दिनों में बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। वहीं, नॉर्थ ईस्ट के राज्यों और पश्चिम बंगाल में भी तेज बारिश की संभावना जताई जा गई है।

उधर, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज और अगले कुछ दिनों के लिए बारिश और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं पंजाब, हरियाणा और चांडीगढ़ में भी हल्की बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

इधर, राजस्थान में पिलानी (झुंझुनूं) में अधिकतम तापमान 39.2, चित्तौड़गढ़ में 39, चूरू में 38.7, जोधपुर में 38.6 और जैसलमेर में 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम की 2 तस्वीरें…

जयपुर परकोटे में सड़क किनारे दुकानदारों ने छातों का सहारा लिया।

जयपुर परकोटे में सड़क किनारे दुकानदारों ने छातों का सहारा लिया।

बिहार के जहानाबाद में बुधवार को बादल छाए रहे।

बिहार के जहानाबाद में बुधवार को बादल छाए रहे।

गर्मी क्यों- फरवरी में बारिश कम, एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार असामान्य गर्मी के पीछे कई कारण हैं। फरवरी में उत्तर और मध्य भारत में पश्चिमी विक्षोभ कम रहे। इस कारण बादल-बारिश कम हुई। सूर्य की गर्मी सीधे जमीन तक पहुंचने से सतह तेजी से गर्म हो रही है।

पश्चिम और मध्य भारत के ऊपर एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है। इसमें हवा नीचे दबती है, जिससे बादल कम बनते हैं और गर्म हवाएं बनी रहती हैं। ये परिस्थितियां तापमान बढ़ाने के लिए अनुकूल रहती हैं।

कब मानी जाती है हीटवेव

मौसम विभाग के मुताबिक, हीटवेव तब मानी जाती है, जब मैदानों में तापमान 40°C या उससे ज्यादा पहुंच जाए। अगर सामान्य तापमान से 4°C से 6°C ज्यादा दर्ज किया जाए। ऐसी स्थिति में लोगों की सेहत पर भी असर पड़ सकता है और लू लगने का खतरा बढ़ जाता है।

जून में अलनीनो संभव, गर्मी बढ़ेगी, मानसून भी बिगड़ सकता है

ला-नीना कमजोर हो रहा है। अगले 3 महीने एनसो न्यूट्रल की स्थिति रहेगी, यानी ला-नीना और अलनीनो दोनों ही एक्टिव नहीं रहेंगे। अमेरिकन मौसम एजेंसी नोआ के अनुसार, जून के शुरू में अलनीनो दस्तक दे सकता है। इसी दौरान देश में मानसून आता है।

अलनीनो न सिर्फ मानसून बिगाड़ेगा, बल्कि गर्मी का दौर भी लंबा करेगा। ला-नीना में सामान्य, या फिर सामान्य से ज्यादा बारिश होती है। तापमान सामान्य से कम रहता है। अलनीनो में पारा चढ़ता है और बारिश कम होती है।

अगले 2 दिन मौसम का हाल…

  • 13 मार्च- केरल और आंध्र प्रदेश (विशेषकर तटीय क्षेत्रों) में मुख्यतः शुष्क मौसम रहेगा, लेकिन कुछ स्थानों पर हल्की गरज के साथ छिटपुट बारिश की संभावना बनी हुई है।
  • 14 मार्च- दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क और गर्म मौसम रहेगा। बंगाल और नॉर्थ ईस्ट में बारिश या गरज की संभावना है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *