कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के शंखापार माफी गांव में जहरीला पदार्थ खाने से 40 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान लोरिक चौहान पुत्र रामवृक्ष चौहान के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर हाटा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि लोरिक चौहान ने कथित तौर पर गृह कलह के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया था। जहरीला पदार्थ खाने के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवतहा, सुकरौली ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए मृतक अपने पीछे पत्नी प्रिया चौहान (36) और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। बच्चों में 14 वर्षीय आर्यन चौहान, 10 वर्षीय नव्या चौहान और 8 वर्षीय यश चौहान शामिल हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मायके से अस्पताल पहुंची पत्नी मृतक की पत्नी अक्सर अपने मायके में रहती थी। घटना की सूचना मिलने पर वह अपने मायके देवरिया दिहात, हाटा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवतहा सुकरौली पहुंची। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Source link
