मुख्य बातें

कुरुक्षेत्र में एरिया को लेकर आमने-सामने हुए पुलिसकर्मी: चार घंटे तक नहर में पड़ा रहा शव, SP कार्यालय लेकर जाने लगे तो कार्रवाई की – Kurukshetra News

कुरुक्षेत्र में एरिया को लेकर आमने-सामने हुए पुलिसकर्मी:  चार घंटे तक नहर में पड़ा रहा शव, SP कार्यालय लेकर जाने लगे तो कार्रवाई की – Kurukshetra News

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में नरवाना ब्रांच नहर (भाखड़ा) से मिले 25 साल के युवक के शव को लेकर चौकी और थाने के पुलिसकर्मी आमने-सामने हो गई। उनकी बहस की वजह से शव करीब 4 घंटे तक नहर में ही पड़ा रहा। बाद में थाने के SHO के निर्देश पर चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया। दरअसल, गोताखोर प्रगट सिंह को बारना गांव के मोहन लाल और दीपक ने दोपहर करीब साढ़े 12 बजे भाखड़ा नहर में एक शव बहने की सूचना दी। सूचना पाकर प्रगट सिंह ने बारना और कैंथला गांव के बीच घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने अपनी टीम के साथ 5 मिनट के बाद ही शव को नहर किनारे लगा दिया। डायल-112 को बुलाया इसके बाद गोताखोर ने मामले की सूचना डायल-112 को देकर मौके पर बुला लिया। डायल-112 ने मामले की सूचना थाना केयूके और ज्योतिसर चौकी पुलिस के साथ एम्बुलेंस को दी। सूचना पर थाना और चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान इन कर्मियों के बीच थाने और चौकी के एरिया को लेकर बहस हो गई। 4 घंटे तक पड़ा रहा शव गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि इन पुलिसकर्मियों के काफी बहस हुई। कर्मी एक-दूसरे के खिलाफ थाने और चौकी में रिपोर्ट दर्ज करवाने की धमकियां देने लगे। यहां तक कि वे शव छोड़कर जाने की कोशिश करने लगे। इस दौरान शव लेने आई एंबुलेंस भी बहस देखकर वापस चली गई। बहस की वजह से शव करीब 4 घंटे तक नहर किनारे रस्सी से बंधा पड़ा रहा। खुद शव लेकर जाने लगे- गोताखोर गोताखोर ने बताया कि पुलिसकर्मियों की बहस को देख वे अपनी टीम के साथ शव को बाइक पर रखकर SP कार्यालय लेकर जाने लगे, जिसके बाद कर्मियों के होश उड़ गए। हालांकि बाद में मामला उच्च अधिकारियों की जानकारी में पहुंच गया। थाना केयूके के इंचार्ज के निर्देश के बाद ज्योतिसर पुलिस चौकी में तैनात कर्मी ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया। जेब से मिली सरकारी अस्पताल की पर्ची पुलिस को मृतक की जेब से LNJP अस्पताल के पर्ची मिली है, जिस पर संदीप कुमार का नाम लिखा है। हालांकि पर्ची पर कोई एड्रेस नहीं है। पर्ची आज सुबह साढ़े 10 बजे की है। पर्ची के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है और शव की पहचान करवाने में जुटी है। एक घंटा पहले ही नहर में गिरा गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि शव पर कोई चोट के निशान नहीं है। घटना सुबह 11 और दोपहर 12 बजे के बीच की है। हालांकि युवक नहर में गिर गया या उसने सुसाइड किया है, इसकी पुष्टि परिवार से बातचीत के बाद होगी। कल होगा शव का पोस्टमार्टम होगा : जोधा राम ज्योतिसर पुलिस चौकी से ASI जोधा राम ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर एलएनजेपी अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है। कल शनिवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मृतक की पहचान गांव रावगढ़ निवासी करीब 25 वर्षीय संदीप कुमार के रूप में हुई। शुरुआती जांच में पता चला कि संदीप मानसिक रूप से परेशान था और अकेला ही रहता था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *