बिलासपुर में जनदर्शन के दौरान कोटा विकासखंड के ग्राम पंचायत छतौना के सरपंच और ग्रामीणों ने कलेक्टर संजय अग्रवाल से शिकायत की। उन्होंने बताया कि गांव के गंगा राम गोंड़ ने मुक्तिधाम की भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है। कलेक्टर ने इस मामले में तत्काल कार्रव
.
इसी जनदर्शन में बिल्हा ब्लॉक के ग्राम केसला निवासी उत्तम रात्रे ने बोर पंप के खराब विद्युत केबल को बदलने की मांग की। उन्होंने बताया कि बोर पंप के लिए बिजली आपूर्ति के टीडब्ल्यू केबल पूरी तरह से खराब हो चुके हैं और तार कटे होने के कारण बिजली करंट फैलने का खतरा बना हुआ है।
कलेक्टर जनदर्शन में नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे और जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने भी लोगों की समस्याएं सुनीं। प्रशासन ने दावा किया कि जनदर्शन के दौरान कई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया।
जनदर्शन में खेती के लिए भूमि दिलाने से संबंधित दर्जनों आवेदन प्राप्त हुए। मस्तुरी के ग्राम पंचायत खोरसी की वृद्ध महिला जहाज बाई ने शौचालय निर्माण के लिए सहायता राशि मांगी, जबकि ग्राम करमा की त्रिवेणी साहू ने दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का लाभ दिलाने का आवेदन किया।
ग्राम बिरगहनी के वृद्ध शिवनंदन यादव ने पिछले 4 से 5 महीनों से रुकी हुई वृद्धावस्था पेंशन की राशि दिलाने की मांग की। वहीं, ग्राम चनाडोंगरी के देवसिंह गेंदले ने प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि जारी कराने के लिए कलेक्टर से मुलाकात की।

