पुलिस थाना करवड़ की टीम ने रिटायर्ड अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व वर्तमान में आईआईटी जोधपुर करवड़ में सिक्योरिटी इंचार्ज के साथ मारपीट करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्व पी.डी. नित्या ने बताया कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस आयुक्त शरत कविराज के निर्देशों की पालना मेंकरवड़ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये है मामला
11 मार्च 2026 को रिटायर्ड अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व वर्तमान में आईआईटी जोधपुर करवड़ में सिक्योरिटी इंचार्ज के साथ पुलिया नंबर 428 के पास आरोपियों ने उनकी गाड़ी रुकवाकर जान से मारने की नियत से मारपीट की। इस संबंध में पुलिस थाना करवड़ में प्रकरण संख्या 46/2026 धारा 115(2), 126(2), 110, 3(5), 119(1) व 109(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। थानाधिकारी परमेश्वरी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की जांच जारी है। ये गिरफ्तार आरोपी 1. धीरेन्द्र सिंह (41) पुत्र मदनसिंह, निवासी घड़ाव, थाना करवड़।
2.दुर्गाराम (35) पुत्र उदाराम, निवासी घड़ाव, थाना करवड़।
3.देवेन्द्र सिंह (32) पुत्र रतनसिंह, निवासी झीपासनी।
Source link
