मुख्य बातें

लुधियाना के शिंगार सिनेमा रोड पर फायरिंग: डॉक्टर की फॉक्सवैगन कार को बनाया निशाना,मौके से मिला गोली का खोखा,जांच में जुटी पुलिस – Ludhiana News

लुधियाना के शिंगार सिनेमा रोड पर फायरिंग:  डॉक्टर की फॉक्सवैगन कार को बनाया निशाना,मौके से मिला गोली का खोखा,जांच में जुटी पुलिस – Ludhiana News

लुधियाना शहर के हरचरण नगर शिंगार सिनेमा रोड में उस समय सनसनी फैल गई, जब रतन हॉस्पिटल की पार्किंग में खड़ी एक लग्जरी कार पर गोली चलने का मामला सामने आया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम मौके पर पहुँच गई है। सुबह ड्राइवर ने देखा टूटा हुआ शीशा जानकारी के मुताबिक यह घटना रतन हॉस्पिटल के मालिक डॉ. सुबीत रतन की फॉक्सवैगन कार के साथ हुई। डॉ. रतन ने बताया कि रोज की तरह उनकी कार अस्पताल की पार्किंग में खड़ी थी। शनिवार सुबह जब उनका ड्राइवर गाड़ी साफ करने पहुँचा तो उसने देखा कि कार का फ्रंट विंडशील्ड बुरी तरह टूटा हुआ था। जब बारीकी से जांच की गई तो गाड़ी के पास ही बंदूक की एक गोली (खोखा) बरामद हुई। डॉक्टर ने अंदेशा जताया है कि यह घटना रात करीब 1:00 बजे के आसपास हुई होगी। हालांकि गोली किसने चलाई और किस दिशा से आई इसका अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीमें घटनास्थल पर पहुँच गईं। पुलिस ने मौके से बरामद गोली को अपने कब्जे में ले लिया है और उसे जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है। पुलिस ने कहा मामला हमारे संज्ञान में है। शुरुआती जांच में यह हवाई फायर का मामला लग रहा है क्योंकि डॉ. सुबीत रतन ने किसी भी पुरानी रंजिश या दुश्मनी से साफ इनकार किया है। हम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं ताकि पता चल सके कि गोली जानबूझकर चलाई गई या यह किसी क्रॉस फायरिंग या हवाई फायर का हिस्सा थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *