मुख्य बातें

चंडीगढ़ में मनाया गया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम, 300 से अधिक लोगों ने हिस्सा – Chandigarh News

चंडीगढ़ में मनाया गया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व:  सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम, 300 से अधिक लोगों ने हिस्सा – Chandigarh News

चंडीगढ़ प्रशासन के संस्कृति विभाग की ओर से रविवार को ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ मनाया गया। यह आयोजन भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा देशभर में चलाए जा रहे कार्यक्रमों के तहत किया गया, जिसमें ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण और उद्घाटन के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया गया। टैगोर थिएटर में हुआ राज्य स्तरीय कार्यक्रम शहर के टैगोर थिएटर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 300 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। यहां श्रद्धालुओं और लोगों ने सोमनाथ मंदिर से होने वाले कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। लाइव प्रसारण के दौरान नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि सोमनाथ अमृत महोत्सव भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने इसे भारत की सभ्यता और गौरव से जुड़ा ऐतिहासिक अवसर बताया। कार्यक्रम में संस्कृति सचिव मंदीप सिंह बराड़ समेत चंडीगढ़ प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे। शहर में निकाली गई कलश यात्रा इस अवसर पर शहर में धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। प्राचीन श्री खेड़ा शिव मंदिर से श्री सनातन धर्म मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के मौके पर शहर के कई मंदिरों और हेरिटेज भवनों को रोशनी से सजाया गया। प्रशासन का कहना है कि इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना और आस्था, श्रद्धा तथा राष्ट्रीय गौरव की भावना को मजबूत करना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *