बठिंडा जिले में पटियाला रेलवे लाइन पर आईटीआई पुल के पास एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना की सूचना सहारा मुख्यालय को मिली, जिसके बाद सहारा जन सेवा की लाइव सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम संदीप गिल मौके पर पहुंची।टीम को रेलवे ट्रैक के बाहर एक युवक का शव मिला। सहारा टीम ने तुरंत थाना जीआरपी को घटना की जानकारी दी। जीआरपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मृतक युवक के पास से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। युवक ने शर्ट और जींस पैंट पहनी हुई थी। पुलिस कार्रवाई पूरी होने के बाद सहारा टीम ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। मृतक की पहचान के प्रयास जारी सहारा अध्यक्ष गौतम गोयल ने बताया कि युवक की शिनाख्त के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। दूसरी ओर, थाना जीआरपी अधिकारी एएसआई सुखविंदर सिंह ने जानकारी दी कि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पहचान सुनिश्चित करने के लिए पोस्टर जारी किए जाएंगे। शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटों के लिए रखा गया है।
Source link
