मुख्य बातें

ओसियां में धार्मिक यात्रा पर जा रहे यात्रियों पर हमला: पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने बस को घेरा, सरियों-लाठियों से किया वार, 25 घायल – Jodhpur News

ओसियां में धार्मिक यात्रा पर जा रहे यात्रियों पर हमला:  पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने बस को घेरा, सरियों-लाठियों से किया वार, 25 घायल – Jodhpur News

जोधपुर जिले के ओसियां कस्बे में पुरानी रंजिश के चलते सवारी बस पर बदमाशों ने हमला कर दिया। ओसियां से पाली जिले के बुसी गांव स्थित दरगाह पर जियारत के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की बस को गुरुवार देर रात करीब 11:15 बजे बीच रास्ते में रोककर पत्थरों, लाठियों और लोहे के सरियों से ताबड़तोड़ वार किए गए। इस हमले में एक गर्भवती महिला, 8 बच्चों सहित करीब 25 लोग गंभीर या मामूली घायल हुए हैं। ओसियां पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके अलावा शेष अन्य आरोपियों की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। दरगाह जाते समय घेरी बस ओसियां पुलिस थाने में नयापुरा ओसियां निवासी फयाज खां पुत्र अकबर खां ने शुक्रवार को एफआईआर दर्ज कराई है। इस रिपोर्ट के अनुसार- उसके परिवार के सदस्य 7 मई की रात करीब 11:15 बजे बस किराए पर लेकर बुसी दरगाह जा रहे थे। रास्ते में मेघवालों का बास में जब बस अन्य रिश्तेदारों को लेने रुकी, तभी ओसियां निवासी आरोपी सरफराज उर्फ सफी, साबुदीन, गेपुखां, मीठालाल मेघवाल, बीरमाराम भील, कंवराराम भील, टकाराम भील, भुराराम भील और 3-4 अन्य अज्ञात लोगों ने बस का रास्ता रोक लिया। हमलावरों ने चारों तरफ से बस पर पथराव शुरू कर दिया। इससे बस के सारे कांच टूट गए। सरियों से किए वार, लूटपाट का भी आरोप हमले के दौरान जब घबराए हुए यात्री बस से नीचे उतरने लगे, तो आरोपियों ने उन पर हथियारों से वार कर दिया। आरोपी सरफराज ने फरीद खां और बीच-बचाव करने आए अबरार के सिर-हाथ पर लोहे के सरिए से जानलेवा हमला किया। जब 7 महीने की गर्भवती महिला बीच-बचाव करने आई तो आरोपी कंवराराम ने उसके सिर पर पत्थर दे मारा। इसके अलावा भूराराम भील ने शोकत के पैर पर बड़ा पत्थर मारा। इससे उसके पैर की हड्डी टूट गई। परिवादी फयाज के नीचे गिरने पर आरोपियों ने उसकी जेब से उसका मोबाइल और 5 हजार रुपए लूट लिए। 8 बच्चों समेत 25 घायल, मची चीख-पुकार इस वारदात में नयापुरा निवासी करीब 25 लोग घायल हुए हैं। इनमें 10 साल से छोटे 8 बच्चे (रिहान, सरफराज, सानिया, जैन, मदीना, आलिया, असलम, इंसाफ) शामिल हैं। घायलों में शौकत अली (36), फरीद खां (40), आबीज खां (30), अबरार खां (20), मजीद खां (30), रमजान खां (48), छोटू खां (50), फयाज खां (44), मुस्लिम खां (34), मदीना (28) और 7 महीने की गर्भवती (26) सहित कई अन्य महिलाएं शामिल हैं। हमले में कई लोगों को फ्रैक्चर हुए हैं, जिनका ओसियां के सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज जारी है। दो आरोपी गिरफ्तार, गंभीर धाराओं में केस दर्ज घटना के दौरान पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। इस पर ओसियां थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस ने आरोपी कंवराराम और बीरमाराम को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट, अवैध रूप से भीड़ जुटाकर हमला करने, रास्ता रोकने, तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाने और लूट की गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
कंटेंट व विजुअल सहयोग: सुनील ओझा, ओसियां



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *