बरनाला जिले में पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक से 110 नशीली गोलियां बरामद की हैं। यह कार्रवाई बरनाला की दाना मंडी इलाके में की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस स्टेशन सिटी-1 बरनाला के एसएचओ लखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम दाना मंडी बरनाला इलाके में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस की नजर एक युवक पर पड़ी, जिसके हाथ में एक लिफाफा था। युवक संदिग्ध नजर आया। जिसके बाद पुलिस ने युवक को रोका और पूछताछ की। युवक ने अपनी पहचान रणजीत सिंह उर्फ जीता, निवासी गुरु नानक मोहल्ला कमेटी ऑफिस, बैकसाइड बरनाला के रूप में बताई। उसके हाथ में पकड़े पारदर्शी लिफाफे की जांच करने पर उसमें से 110 नशीली गोलियां मिलीं। गोलियों को जब्त कर केस दर्ज किया पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रणजीत सिंह इन गोलियों के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस ने गोलियों को जब्त कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। थाना सिटी-1 बरनाला पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये गोलियां कहां से आईं और इनका उद्देश्य क्या था। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आरोपी से आगे भी पूछताछ की जाएगी।
Source link
