मुख्य बातें

टोहाना में SC आयोग के चेयरमैन बलियाला बोले: कांग्रेस टूटी-फूटी पार्टी, विधायक ने अंतरात्मा से दिया वोट; ये गलत नहीं – Tohana News

टोहाना में SC आयोग के चेयरमैन बलियाला बोले:  कांग्रेस टूटी-फूटी पार्टी, विधायक ने अंतरात्मा से दिया वोट; ये गलत नहीं – Tohana News

हरियाणा एससी आयोग के चेयरमैन प्रोफेसर रविंद्र बलियाला ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने फतेहाबाद जिले के टोहाना में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस एक टूटी-फूटी और अहंकार में डूबी पार्टी है, इसलिए वह दूसरी पार्टियों पर दोष मढ़ती रहती है। बलियाला टोहाना की मलक मोदी धर्मशाला में आयोजित भाजपा के शहरी मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रम में बतौर वक्ता पहुंचे थे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष रमन मडिया और पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गर्ग ने उनका स्वागत किया। कांग्रेस पार्टी भ्रमित हो चुकी बलियाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब काम संभाल नहीं पा रही है क्योंकि यह पूरी तरह से भ्रमित हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा अपना काम अच्छे से कर रही है और उसके प्रत्याशी संजय भाटिया विजयी हुए हैं, जिससे पार्टी को अच्छा मत मिला है। उद्देश्यहीन और कार्यक्रमविहीन पार्टी रतिया विधायक द्वारा क्रॉस वोट करने के आरोप के बाद कांग्रेस पार्टी द्वारा नोटिस जारी करने पर बलियाला ने कहा कि यदि किसी विधायक ने अपनी अंतरात्मा से वोट दिया है, तो उसने सही किया है। उन्होंने कांग्रेस को एक उद्देश्यहीन और कार्यक्रमविहीन पार्टी बताया। अंतरात्मा से वोट देना गलत नहीं भाजपा पर कांग्रेस द्वारा वोट चोरी का आरोप लगाने पर बलियाला ने कहा कि यह कोई चोरी नहीं है, क्योंकि चोरी तब होती है, जब किसी के घर से कुछ सामान उठाया जाए। उन्होंने तर्क दिया कि यदि किसी विधायक ने अपनी अंतरात्मा से दूसरे प्रत्याशी को वोट दिया है, तो इसमें गलत क्या है। प्रत्याशी सभी विधायकों तक गए थे बलियाला ने समझाया कि चुनाव का अर्थ प्रत्येक मतदाता तक जाकर वोट अपील करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी सभी विधायकों तक गए थे, क्योंकि कांग्रेस एक अहंकारी पार्टी है जो यह समझती है कि न तो वे किसी के पास जाएंगे और न ही कोई उनके पास आए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस मतदाताओं के पास नहीं जा रही है, इसीलिए वह लगातार चुनाव हार रही है और आगे भी हारेगी। उन्होंने यह भी बताया कि चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी हर पार्टी के विधायकों के पास गए, इसलिए विधायकों ने उन्हें अपनी अंतरात्मा से वोट भी दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *