मुख्य बातें

फरीदाबाद में रेस्टोरेंट के बाहर मिला युवक का शव: पलवल का रहने वाला, डेढ़ साल पहले पत्नी छोड़कर गई, शराब पीने का आदी – Ballabgarh News

फरीदाबाद में रेस्टोरेंट के बाहर मिला युवक का शव:  पलवल का रहने वाला, डेढ़ साल पहले पत्नी छोड़कर गई, शराब पीने का आदी – Ballabgarh News

फरीदाबाद के एनआईटी पांच नंबर इलाके में बुधवार देर शाम एक रेस्टोरेंट के बाहर पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के बीच एक युवक का मृत अवस्था में मिला। स्थानीय लोगों ने युवक को जमीन पर पड़े देखा तो पहले उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन कोई हरकत नहीं होने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एनआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को एम्बुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। शराब पीने का आदी था युवक स्थानीय निवासी राकेश ने बताया कि मृतक युवक को इलाके में भूरा के नाम से जाना जाता था। उसकी उम्र करीब 28 से 30 साल बताई जा रही है। लोगों के अनुसार, वह शराब पीने का आदी था और अक्सर इलाके में इधर-उधर घूमता रहता था। कभी-कभी वह दिहाड़ी मजदूरी का काम भी कर लेता था और उसी से अपना खर्च चलाता था। राकेश ने बताया कि युवक मूल रूप से पलवल का रहने वाला अपना बताया था। उसकी पत्नी भी पहले उसके साथ रहती थी, लेकिन करीब एक से डेढ़ साल पहले वह उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद से युवक अकेला ही रह रहा था और फुटपाथ व आसपास के इलाकों में रात गुजारता था। पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया शव मौके पर पहुंचे एनआईटी थाना के एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि शाम करीब 6 बजे पुलिस को युवक के शव की सूचना मिली थी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर युवक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस का कहना है कि फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *