मुख्य बातें

फाजिल्का में शहीदी दिवस पर युवाओं ने दी श्रद्धांजलि: नशे से दूर रहने का दिया संदेश, शहीदों के आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प – Abohar News

फाजिल्का में शहीदी दिवस पर युवाओं ने दी श्रद्धांजलि:  नशे से दूर रहने का दिया संदेश, शहीदों के आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प – Abohar News

फाजिल्का जिले में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के शहीदी दिवस पर अबोहर के शहीद भगत सिंह चौक पर सैकड़ों युवाओं ने एकत्रित होकर महान क्रांतिकारियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम का नेतृत्व आम आदमी पार्टी (आप) के हल्का इंचार्ज अरुण नारंग के पुत्र करन नारंग ने किया। इस अवसर पर करन नारंग ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि शहीदों के दिखाए मार्ग पर चलकर ही पंजाब और देश तरक्की कर सकता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस दिन को ‘संकल्प दिवस’ के रूप में मनाएं और शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं। नशे से दूर रहने का दिया संदेश करन नारंग ने युवाओं से नशे से दूर रहने की विशेष अपील की। उन्होंने कहा कि नशा समाज और भविष्य दोनों को बर्बाद करता है। नारंग ने बताया कि सरकार नशे के खिलाफ लगातार मुहिम चला रही है और तस्करों को जेल भेजा जा रहा है। युवाओं को नशा छुड़ाने के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग रहे मौजूद इस दौरान उपस्थित सभी युवाओं ने संकल्प लिया कि वे नशे से दूर रहकर अपने भविष्य को बेहतर बनाएंगे और समाज को भी जागरूक करेंगे।कार्यक्रम में रणधीर गाबा, अरविंद बजाज, सुरजीत सिंह जीत, अरविंद शेरा, लखविंदर सिंह, इशांत गुप्ता और रोशन मल्हा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *