मुख्य बातें

रोहतक BJP के कार्यक्रम में कांग्रेसियों को सम्मान: मंच पर बैठाने से नाराज मंडल अध्यक्ष, मीटिंग छोड़ निकले; बोले- अनदेखी बर्दाश्त नहीं – Rohtak News

रोहतक BJP के कार्यक्रम में कांग्रेसियों को सम्मान:  मंच पर बैठाने से नाराज मंडल अध्यक्ष, मीटिंग छोड़ निकले; बोले- अनदेखी बर्दाश्त नहीं – Rohtak News


रोहतक के महम ब्लॉक में मीटिंग के दौरान बोलते राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा।

हरियाणा के रोहतक में भाजपा मंडल अध्यक्षों की बैठक में भाजपाइयों के बीच विवाद हो गया। यहां राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा विश्वकर्मा जयंती कार्यक्रम का निमंत्रण देने पहुंचे। बैठक के दौरान मंडल अध्यक्षों ने उचित सम्मान न मिलने का आरोप लगाया।

.

इतना ही नहीं, मंच पर भाजपा के कार्यकर्ताओं की जगह कांग्रेस के लोगों को बैठाने और उन्हें ही माइक पर बोलने का मौका दिए जाने के भी आरोप लगाए गए। इस वजह से महम विधानसभा के गांव लाखनमाजरा, सैमाण और मोखरा मंडल अध्यक्ष अपने साथियों के साथ मीटिंग छोड़कर चले गए।

उन्होंने कहा कि मान-सम्मान की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मामले की शिकायत वे प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और मुख्यमंत्री नायब सैनी से करेंगे।

अपनी बात रखते हुए सैमाण और मोखरा मंडल अध्यक्ष।

सैमाण मंडल अध्यक्ष ने ये बातें कहीं…

  • मेहनत से मंडलाध्यक्ष बनाया गया: सैमाण मंडल अध्यक्ष मनोज पहलवान ने नाराजगी जताते हुए कहा कि वह 2004 से पार्टी से जुड़े हुए हैं और लगातार मेहनत कर रहे हैं। तभी उन्हें मंडल अध्यक्ष बनाया गया, लेकिन आज उनकी बात तक नहीं सुनी जा रही।
  • स्टेज पर बैठे VIP पहले कांग्रेस में थे: उन्होंने आरोप लगाया कि स्टेज का संचालन करने वाले लोग चुनाव के समय उनके साथ नहीं थे। VIP स्टेज पर बैठे लोगों में से कई पहले कांग्रेस में थे। असली बीजेपी कार्यकर्ता बाहर खड़े रह गए। जबकि, जो लोग चुनाव में दीपक हुड्डा के साथ थे, उन्हें आगे बैठाया गया।
  • 3 मंडलाध्यक्षों को पीछे कुर्सी दी गई: मनोज ने कहा- तीनों मंडल अध्यक्षों को सबसे पीछे की कुर्सी पर बैठाया गया। इससे उन्हें अपमान महसूस हुआ और वे बैठक छोड़कर चले गए। इस पूरे मामले की शिकायत वे प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और मुख्यमंत्री नायब सैनी से करेंगे।
मंडल प्रभारी मोखरा संदीप नैन ने भी अनदेखी के आरोप लगाए हैं।

मंडल प्रभारी मोखरा संदीप नैन ने भी अनदेखी के आरोप लगाए हैं।

मोखरा और लाखनमाजरा मंडल अध्यक्ष क्या बोले…

  • जहां मान सम्मान मिलेगा, वहां बैठक में जाएंगे: मोखरा मंडल अध्यक्ष मुकेश ने कहा- भाजपा के साथ 2004 से जुड़ा हूं। युवा मोर्चा में रहा, प्रदेश उपाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, जरनल बॉडी में उपाध्यक्ष, जिला सचिव और अब मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी। मैंने कभी नहीं कहा कि छोटा पद क्यों दिया? अब मंडल में जिम्मेदारी दी है, लेकिन मान सम्मान की लड़ाई है। 10 साल से सरकार है। जहां मान सम्मान मिलेगा, वहां बैठक में जाएंगे। नहीं तो नहीं जाएंगे।
  • मंडल अध्यक्ष के दायित्व के नाते नहीं मिला सम्मान: मंडल प्रभारी मोखरा संदीप नैन ने कहा कि मंडल अध्यक्षों को लगा कि मान-सम्मान जो मिलना चाहिए था, उसमें कमी रही, न्यूनता रही। इस बात का उन्हें अच्छा नहीं लगा। इसलिए, अंदर कुछ न कर बाहर आ गए। मंडल अध्यक्ष के दायित्व के अनुसार सम्मान नहीं दिया गया।
  • चुनाव में साथ न देने वाले माइक लेकर बैठे: लाखनमाजरा मंडल अध्यक्ष अमित चौहान ने कहा कि उनकी लड़ाई केवल मान-सम्मान की है। संगठन के लिए काम कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। जो चुनाव में भाजपा के साथ नहीं थे, वे आज माइक लेकर आगे बैठे हुए हैं। जबकि, कर्मठ कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है।

मीडिया प्रभारी बोले- कोई विवाद नहीं इस बारे में भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी शमशेर खरक का कहना है कि मीटिंग में सभी कार्यकर्ता पार्टी के ही थे। किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। सभी मंडल अध्यक्ष मीटिंग में मौजूद रहे। किसी को कोई काम होगा, इसलिए बाहर गए होंगे। किसी ने कोई बहिष्कार नहीं किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *