इंदौर में बेकाबू ट्रक ने कई लोगों को कुचल दिया। लोगों ने ट्रक में आग लगा दी।
इंदौर में सोमवार शाम को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक ट्रक ने कई लोगों की टक्कर मार दी, जिसमें कई लोग घायल हो गए। 4 से 5 लोगों की मौत की भी खबर है। इधर, हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रक में आग लगा दी है।
.
हादसा इंदौर के एयरपोर्ट रोड स्थित शिक्षक नगर में हुआ है। ट्रक की चपेट में कई रिक्शा और वाहन भी आ गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है।
प्रदीप देवलिया नाम के प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक विद्या पैलेस से गुजरते हुए लोगों को उड़ाता हुआ निकला। पहले उसने एक मैडम को उड़ाया और उसके बाद लाइन से कई लोगों को कुचलते हुए आगे बढ़ गया।
टक्कर के बाद ट्रक में फंस गई थी बाइक बताया जा रहा है कि ट्रक में एक बाइक फंस गई थी। ट्रक लगातार बाइक को रगड़ते हुए चल रहा था, जिससे उसमें ब्लास्ट हो गया और ट्रक में आग लग गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
मौके की तस्वीरें देखिए –
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक ने कई लोगों को कुचला। जिसमें कुछ की मौत हो गई।

हादसे में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया।

हादसे के बाद लोगों ने ट्रक में आग लगा दी।

मौके पर मौजूद लोग रिक्शा की मदद से लोगों को अस्पताल लेकर गए।

हादसे के बाद कई लोग सड़कों पर इस तरह पड़े नजर आए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
