मुख्य बातें

हिसार में फर्जी डॉक्टर पकड़ा: बिना डिग्री के मरीजों का इलाज कर रहा था युवक, सीएम फ्लाइंग टीम ने की कार्रवाई – Hisar News

हिसार में फर्जी डॉक्टर पकड़ा:  बिना डिग्री के मरीजों का इलाज कर रहा था युवक, सीएम फ्लाइंग टीम ने की कार्रवाई – Hisar News


हिसार में क्लिनिक पर कार्रवाई करते अधिकारी।

हिसार में सीएम फ्लाइंग टीम ने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर एक बड़ी कार्रवाई की। टीम ने घोड़ा फार्म रोड स्थित श्री बालाजी क्लिनिक पर छापा मारा। यहां बिना डॉक्टर की डिग्री के एक युवक मरीजों का इलाज करता हुआ मिला।

.

सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज इंचार्ज सुनैना के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में क्लिनिक से सुनील बागड़ी को पकड़ा गया। छापेमारी के समय क्लिनिक में दो मरीज मौजूद थे। दोनों मरीजों को ड्रिप लगी हुई थी।

क्लिनिक से बरामद हुई दवाईयां

बिना डिग्री इलाज करता मिला युवक

क्लिनिक के बोर्ड पर डॉ. अजय कुमार का नाम लिखा था। लेकिन वहां सुनील बागड़ी मिला, जिसके पास कोई मेडिकल डिग्री नहीं थी। टीम को क्लिनिक से ऐसी कई दवाइयां मिलीं, जो बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं दी जा सकतीं। टीम ने 12 प्रकार की दवाइयों को जब्त कर सील कर दिया।

इसी क्लिनिक पर सीएम फ्लाइंग टीम ने रेड की।

इसी क्लिनिक पर सीएम फ्लाइंग टीम ने रेड की।

टीम में यह अधिकारी रहे शामिल

इस कार्रवाई में सीएम फ्लाइंग इंचार्ज सुनैना, एसआई सुरेंद्र के साथ स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर अजय और डॉक्टर ज्योति भी मौजूद रहे। सीएम फ्लाइंग इंचार्ज सुनैना ने बताया कि मामले में रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। इस मामले में डॉक्टर ज्योति की तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *