मुख्य बातें

देवघर में पेड़ से लटकी मिली युवक-युवती की लाश: प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका, एक ही गांव के रहने वाले थे दोनों – Deoghar News

देवघर में पेड़ से लटकी मिली युवक-युवती की लाश:  प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका, एक ही गांव के रहने वाले थे दोनों – Deoghar News

देवघर जिले के बुढ़ई थाना क्षेत्र के सरपत्ता गांव के जंगल में एक युवक और युवती के शव पेड़ से लटके मिले हैं। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर बुढ़ई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक युवक की पहचान प्रदीप यादव और युवती की पहचान सुंदरी टुडु के रूप में हुई है। दोनों कारी पहाड़ी गांव के निवासी थे। लोग इसे प्रेम प्रसंग का मामला मान रहे हैं। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहराई से जांच कर रही है। घटनास्थल सरपत्ता गांव के जंगल में होने के कारण पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *