अलवर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के आम की वाल मोहल्ले में प्लॉट पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में चली लाठियों से करीब 6 जने घायल हो गए। जिनमें से 3 अलवर जिला अस्पताल भी पहुंचे हैं।
राजगढ़ के आम की वाल निवासी सावित्री देवी ने बताया कि उन्होंने धनपाल के परिवार से एक प्लॉट खरीदा था। अब धनपाल का परिवार दोबारा उस जमीन पर कब्जा करना चाहता है। प्लॉट के एवज में दिए गए पैसे वापस मांगने पर मारपीट करने आते हैं। इस कारण मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है। सावित्री देवी के अनुसार हमले में उनके पति लक्ष्मण सैनी को गंभीर चोट लगी है।
वहीं दूसरे पक्ष के धनपाल का कहना है कि उन्होंने प्लॉट जरूर बेचा था, लेकिन खरीदार पक्ष प्लॉट के अलावा करीब 10 फीट अतिरिक्त जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। इसका विरोध करने पर उन पर लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिसमें उनकी पत्नी मंजू, माता लाली देवी और भाई बबलू घायल हो गए।
घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए अलवर रैफर किया गया है। दोनों पक्षों ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। जिसकी जांच जारी है।
Source link
