मुख्य बातें

50 लाख श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन की नई दरें: श्रम विभाग का फैसला, एक अप्रैल से उद्योगों और सरकारी विभागों में काम करने वालों को फायदा – Bhopal News




प्रदेश के सरकारी और निजी सेक्टर में काम करने वाले करीब 50 लाख श्रमिकों को एक अप्रैल से 9 रुपए प्रतिदिन के मान से बढ़ा हुई परिवर्तनशील महंगाई भत्ता दिया जाएगा। इससे उनके वेतन में वृद्धि होगी। श्रम विभाग ने नए वित्त वर्ष के साथ प्रदेश के श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन दरों में बदलाव कर दिया है। 1 अप्रैल 2026 से 30 सितंबर 2026 तक लागू रहने वाली इन नई दरों में बदलाव में सरकारी क्षेत्रों के 10 लाख और निजी सेक्टर खासतौर पर उद्योगों में काम कने वाले करीब 40 लाख श्रमिकों को न्यूनतम वेतन अधिनियम, 1948 के अंतर्गत यह लाभ मिलेगा, इसमें परिवर्तनशील महंगाई भत्ता भी शामिल है। श्रमायुक्त ने यह बदलाव महंगाई सूचकांक के आधार पर किया है। इसमें जुलाई से दिसंबर 2025 के औसत सूचकांक में वृद्धि के कारण वेतन में बढ़ोतरी लागू की गई है। श्रमायुक्त तन्वी हुड्‌डा द्वारा जारी आदेश में नई न्यूनतम वेतन दरें प्रतिदिन श्रम के आधार पर तय की गई हैं जिसमें 67 सामान्य नियोजन में काम करने वाले श्रमिकों को 26 दिन के आधार पर न्यूनतम वेतन इस तरह दिया जाएगा। इन 67 कैटेगरी में काम करने वालों को इसी आधार पर आने वाले समय में वेतन मिलेगा। अकुशल श्रमिक को महीने में 12425, अर्द्धकुशल श्रमिक को 13421, कुशल श्रमिक को 15144 और उच्च कुशल श्रमिक को 16769 रुपए प्रतिमाह वेतन मिलेगा जो 26 दिन के मान से दिया जाएगा। प्रतिदिन इतना मिलेगा न्यूनतम वेतन स्लेट, पेंसिल उद्योग में मिलेगा इतना वेतन मुद्रणालय (प्रिंटिंग प्रेस) और कृषि सेक्टर में काम करने वालों का वेतन उच्च कुशल श्रमिक को ₹645 मिलेंगे और इसमें भी श्रेणी एक को 643 रुपए, श्रेणी दो के श्रमिक को 628 और श्रेणी तीन के श्रमिक को 582 रुपए मिलेंगे। अर्द्धकुशल कैटेगरी में श्रेणी एक के श्रमिक को 582 और श्रेणी दो के श्रमिक को 516 रुपए प्रतिमाह मिलेंगे। कृषि सेक्टर में काम करने वाले श्रमिकों के लिए कृषि श्रमिक उपभोक्ता मूल्य सूचकांक का औसत 1322 है। इस कैटेगरी के श्रमिकों को अकुशल श्रेणी में ₹334 प्रतिदिन के हिसाब से वेतन मिलेगा और महीने में 10012 रुपए मिलेंगे। सरकारी दफ्तरों में काम करने वालों के लिए यह होगा वेतन श्रम विभाग ने कहा है कि प्रदेश के अलग-अलग शासकीय विभागों में काम करने वाले दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को 30 दिन के आधार पर न्यूनतम वेतन के रूप में जो राशि मिलनी है वह इस प्रकार होगी। अकुशल श्रमिकों को 9575 रुपए न्यूनतम वेतन प्रतिमाह और परिवर्तनशील महंगाई भत्ते के साथ 12425 रुपए मिलेंगे। अर्द्धकुशल श्रमिकों को 10571 रुपए न्यूनतम वेतन मिलेगा जो परिवर्तन शील महंगाई भत्ते के साथ 13421 रुपए होगा। इसी तरह कुशल श्रमिकों को 12294 रुपए प्रतिमाह न्यूनतम वेतन के रूप में और परिवर्तनशील महंगाई भत्ते के साथ 15144 रुपए महीने मिलेंगे। उच्च कुशल श्रमिकों को न्यूनतम वेतन के साथ महीने में 13919 रुपए और परिवर्तनशील महंगाई भत्ते के साथ 16769 रुपए मिलेंगे। ऐसा होगा प्रतिदिन का वेतन बीड़ी उद्योग के लिए दरें अगरबत्ती श्रमिकों के लिए नई दरें अन्य श्रमिक वर्गों के लिए मासिक वेतन कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन के बदले मिली मायूसी इस मामले में आउटसोर्स कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष वासुदेव शर्मा का कहना है कि न्यूनतम वेतन के रूप में 26 हजार रुपए महीने वेतन मिलने की उम्मीद केंद्र सरकार के फैसले के आधार पर थी लेकिन श्रमायुक्त द्वारा जारी आदेश के बाद 225 रुपए ही वेतन बढ़ रहा है। ऐसे में प्रदेश के लाखों कर्मचारी जो केंद्र के कर्मचारियों के अनुसार 26 हजार रुपए या आसपास की राशि वेतन पाने की उम्मीद लगाकर बैठे थे, उन्हें भारी मायूसी का सामना करना पड़ा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *