मुख्य बातें

सतना में लोटस सिटी की 20 करोड़ की संपत्ति कुर्क: 29 लाख की वसूली के लिए ऑफिस सील; दुकान के लिए 10.51 लाख लेकर नहीं लौटाए थे – Satna News

सतना में लोटस सिटी की 20 करोड़ की संपत्ति कुर्क:  29 लाख की वसूली के लिए ऑफिस सील; दुकान के लिए 10.51 लाख लेकर नहीं लौटाए थे – Satna News

सतना में जिला प्रशासन ने मंगलवार दोपहर 29.18 लाख रुपए की वसूली के लिए लोटस इन्फ्रारिएल्टी की करीब 20 करोड़ रुपए कीमत की 5.423 हेक्टेयर जमीन कुर्क कर ली है। बिल्डर ने एक खरीदार से शॉपिंग मॉल में दुकान के लिए 10.51 लाख रुपए लिए थे, लेकिन निर्माण बंद होने के बाद न तो दुकान का कब्जा दिया और न ही पैसे लौटाए। हाईकोर्ट के सख्त निर्देश के बाद राजस्व टीम ने पुलिस बल के साथ बिल्डर का कार्यालय सील कर दिया है और कुर्क की गई संपत्तियों को बाबूपुर ग्राम पंचायत सचिव के सुपुर्द कर दिया गया है। 17.90 लाख में तय हुआ था दुकान का सौदा, 10.51 लाख किए थे जमा विराट नगर निवासी हिमांशु गर्ग का लोटस इन्फ्रारिएल्टी के निदेशक नीरज चौरसिया के साथ ‘कोवेन्ट कोर्ट’ नामक निर्माणाधीन शॉपिंग मॉल की दूसरी मंजिल में एस-5 दुकान के लिए 17.90 लाख रुपए में सौदा तय हुआ था। गर्ग ने 51 हजार रुपए देकर बुकिंग कराई थी और बाद में 10 लाख रुपए की राशि और जमा की थी। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य बंद हो जाने पर हिमांशु गर्ग ने शेष राशि जमा नहीं की और अपनी जमा राशि 10.51 लाख रुपए ब्याज सहित वापस मांगी। आरोप है कि निदेशक नीरज चौरसिया ने न तो दुकान का कब्जा दिया और न ही जमा राशि लौटाई। RERA ने दिया था आदेश, पालन नहीं होने पर HC पहुंचा था मामला खरीदार हिमांशु गर्ग के अधिवक्ता अजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि मामले को लेकर रेरा (RERA) में शिकायत दर्ज कराई गई थी। रेरा ने कलेक्टर को ब्याज सहित 29.18 लाख रुपए की राशि वापस दिलाने का निर्देश दिया था। रेरा के आदेश का पालन न होने पर मामला मध्य प्रदेश हाईकोर्ट (जबलपुर) पहुंचा। हाईकोर्ट ने 9 फरवरी 2026 को कलेक्टर को 6 महीने के भीतर रेरा के वसूली आदेश का पालन सुनिश्चित करने का आदेश दिया था। पुलिस बल के साथ पहुंची राजस्व टीम, पंचायत सचिव को सौंपी संपत्ति हाईकोर्ट की सख्ती के बाद सोहावल सर्किल के नायब तहसीलदार सौरभ द्विवेदी ने 9 अप्रैल को कुर्की आदेश जारी किया था। इसी आदेश के पालन में मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे आरआई तोताराम बंसल सिविल लाइंस थाने के पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ बाबूपुर पटवारी अजय सिंह, पंचायत सचिव मनसुख लाल रवि और जीआरएस अनिल दुबे भी थे। टीम ने साईं लोटस सिटी के कार्यालय को सीज करते हुए कुर्की आदेश चस्पा किया। राजस्व टीम ने लोटस इन्फ्रारिएल्टी के निदेशक विनय चौरसिया के स्वामित्व वाली पन्ना रोड स्थित 5.423 हेक्टेयर (16 किता) भूमियों के खसरे के कॉलम नंबर-12 में भी कुर्की आदेश दर्ज कर दिया है। अंत में राजस्व टीम ने अटैच की गई संपत्तियां बाबूपुर ग्राम पंचायत के सचिव के सुपुर्द कर दीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *