मुख्य बातें

कोरबा में दुष्कर्म के दो अलग मामलों में आरोपी गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए, जेल भेजा – Korba News

कोरबा में दुष्कर्म के दो अलग मामलों में आरोपी गिरफ्तार:  शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए, जेल भेजा – Korba News

कोरबा के मानिकपुर चौकी पुलिस ने दुष्कर्म के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों मामलों में पीड़ितों की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने बताया कि दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामले सामने आए थे। पीड़ितों की शिकायत पर तत्काल मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई और उन्हें जेल भेज दिया गया है। पहला मामला बालको क्षेत्र की एक युवती से जुड़ा है। आरोपी युवक शैलेश गढ़वाल (24) मूलतः जयपुर का निवासी है और वर्तमान में कोरबा में अपने रिश्तेदारों के यहां रहता है। युवती और शैलेश मानिकपुर चौकी क्षेत्र के एक ही कार्यालय में काम करते थे, जहां उनकी जान-पहचान हुई और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। आरोपी शैलेश ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई और उसने एक बच्चे को जन्म दिया। जब युवती ने बच्चे के भविष्य को देखते हुए शैलेश से शादी करने और उसे अपने साथ रखने की बात कही, तो आरोपी ने इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने मानिकपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने शैलेश को उसके मूल निवास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दूसरा मामला मानिकपुर चौकी में दर्ज किया गया है। इसमें 24 वर्षीय प्रशांत साहू, जो सीएसईबी चौकी क्षेत्र के 15 ब्लॉक का निवासी है, आरोपी है। प्रशांत की दोस्ती बालको क्षेत्र की एक युवती से इंस्टाग्राम पर हुई थी, जो बाद में प्यार में बदल गई। प्रशांत ने युवती को शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने शादी के लिए दबाव डाला, तो युवक ने शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर मानिकपुर चौकी पुलिस ने आरोपी प्रशांत साहू को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *