![]()
लुधियाना में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां 8 महीने की एक गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और स्टाफ पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है। शादी के एक साल पूरे होने से पहले ही उजड़ गई दुनिया मृतका की पहचान 25 वर्षीय नाजिया परवीन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, नाजिया का विवाह 24 अप्रैल 2024 को मोहम्मद शमशेर अली के साथ हुआ था। नाजिया मूल रूप से महल कलां की रहने वाली थी। अभी शादी की पहली सालगिरह आने में कुछ ही दिन शेष थे कि इस हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। मामले की जानकारी देते हुए मृतका के ससुर मिट्ठू मोहम्मद ने बताया कि नाजिया 8 महीने की गर्भवती थी। उसके सेल कम हो गए थे जिसके बाद उसे घर के पास की नर्स के पास जाँच चल रही थी जिसके कहने पर उसे 3 तारीख को गिल रोड नजदीक सीरत अस्पताल ले जाया गया था जिसके बाद मलेरकोटला वापिस ले गए थे इलाज के बाद कुलविंदर ने दुबारा जांच करवाने को कहा और इसके बाद 5 तारीख को स्कैन करवाया गया और दोबारा अस्पताल लाया गया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे का ऑपरेशन (सिजेरियन) करने की बात कही और बच्चे की डिलिवरी करवा दी और बच्चे का बताया की यहाँ अभी सही नहीं है इसको बचों के हॉस्पिटल एडमिट कराया गया है । तब तक महिला पूरी ठीक थी लेकिन रात के समय अचानक परिजनों को बताया गया कि महिला को हार्ट अटैक आ गया है जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि एक नर्स के कहने पर वे इस अस्पताल में इलाज करवाने आए थे,लेकिन यहां सही देखभाल नहीं मिली। क्या कहती है पुलिस इस पूरे मामले में शिमलापुरी चौकी में शिकायत दर्ज करवाई गई है। जांच अधिकारी रविंदर कुमार ने बताया कि पुलिस को अस्पताल में महिला की मौत की सूचना मिली थी। हमने मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों के हवाले कर दिया है। परिवार ने अस्पताल स्टाफ पर इलाज में लापरवाही और अनगहिली के आरोप लगाए हैं। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद और परिवार के बयानों के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब अस्पताल के रिकॉर्ड और वहां मौजूद स्टाफ से पूछताछ कर रही है ताकि मौत के असली कारणों का पता लगाया जा सके।
Source link
