मुख्य बातें

महू-नसीराबाद हाईवे पर सड़क हादसा, एक की मौत: शादी में जा रहे बाइक सवार को कार ने टक्कर मारी, नानी और नातिन घायल – Neemuch News

महू-नसीराबाद हाईवे पर सड़क हादसा, एक की मौत:  शादी में जा रहे बाइक सवार को कार ने टक्कर मारी, नानी और नातिन घायल – Neemuch News

नीमच सिटी थाना क्षेत्र में महू-नसीराबाद हाईवे पर रविवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी मासूम भांजी और बुजुर्ग मां घायल हो गईं। पुलिस के अनुसार, यह हादसा रावतखेड़ा फंटे पर हुआ जब बाइक सवार सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान MP13AL0950 नंबर की एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में अडमलिया निवासी 46 वर्षीय बाइक चालक राजू पिता हजारीलाल की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार उनकी 65 वर्षीय मां सोहन बाई और बोरखेड़ी निवासी 4 वर्षीय भांजी परी पिता दिलकुश गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे की सूचना मिलते ही नीमच सिटी पुलिस और 108 एंबुलेंस (ईएमटी राहुल राठौर और पायलट दशरथ व्यास) मौके पर पहुंचे। तीनों घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने राजू को मृत घोषित कर दिया। सोहन बाई और परी को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि राजू अपनी मां और भांजी के साथ अडमलिया से नीमच सिटी के पास रावण रुडी में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। मृतक राजू बीएसएनएल टेलीकॉम ऑफिस में कार्यरत थे। हादसे की खबर मिलते ही मृतक की पत्नी, पुत्र और अन्य परिजन नीमच जिला चिकित्सालय पहुंचे। मृतक अपने पीछे माता-पिता, पत्नी, दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *