मुख्य बातें

हाथरस में अपना घर आश्रम की बैठक: कार्यकारिणी ने कार्य प्रगति और आगामी योजनाओं पर चर्चा की – Hathras News

हाथरस में अपना घर आश्रम की बैठक:  कार्यकारिणी ने कार्य प्रगति और आगामी योजनाओं पर चर्चा की – Hathras News

हाथरस के जलेसर रोड स्थित अपना घर आश्रम परिसर में आश्रम कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष दिलीप पोद्दार एडवोकेट ने की, जबकि संचालन सचिव चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने किया। सचिव चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने पिछली बैठक की कार्यवाही से सभी सदस्यों को अवगत कराया। उन्होंने आश्रम की कार्य प्रगति और आगामी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कोषाध्यक्ष राकेश कुमार अग्रवाल ने आश्रम की पिछली वित्तीय व्यवस्था और भविष्य की वित्तीय आवश्यकताओं पर प्रकाश डाला। संस्थापक मदनलाल वार्ष्णेय और डॉ. लक्ष्मीपत सेकसरिया ने आश्रम के सदस्यों की सहभागिता और सहयोग को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। संरक्षक ओम प्रकाश गुप्ता और चमनेस राजपूत ने आश्रम तथा वहां निवासरत प्रभ्रुओं को अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु अपने विचार रखे। बैठक में आश्रम के विकास और सुविधाओं को बढ़ाने के लिए आगामी कार्य योजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस अवसर पर राम हरि चाहर, हरिशंकर वर्मा, संजय अग्निहोत्री, राकेश अग्निहोत्री, भगवत स्वरूप पांडे, कपिल नरूला, धनीराम, मुकेश शर्मा, ध्रुव सिंह, अभय चाहर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *