मुख्य बातें

पलवल में ऑटो कंपनी के कर्मचारियों ने हाईवे किया जाम: वेतन वृद्धि को लेकर हंगामा, बोले-पानी और शौचालय की सुविधा भी उपलब्ध नहीं – Palwal News

पलवल में ऑटो कंपनी के कर्मचारियों ने हाईवे किया जाम:  वेतन वृद्धि को लेकर हंगामा, बोले-पानी और शौचालय की सुविधा भी उपलब्ध नहीं – Palwal News

पलवल जिले में वेतन वृद्धि सहित अन्य मांगों को लेकर सोमवार को सांई ऑटो कंपनी के सैकड़ों महिला-पुरुष कर्मचारियों ने नेशनल हाईवे-19 पर पृथला गांव के निकट जाम लगा दिया। इस प्रदर्शन के कारण हाईवे करीब 2 घंटे तक बाधित रहा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 8 बजे गदपुरी थाना क्षेत्र स्थित पृथला इंडस्ट्रीज एरिया में सांई ऑटो कंपनी के कर्मचारियों ने हंगामा शुरू किया। वे नारेबाजी करते हुए नेशनल हाईवे-19 पर पृथला फ्लाईओवर से पलवल की तरफ पहुंच गए और हाईवे को जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वेतन को लेकर कर्मचारियों ने लगाया जाम सुबह 9 बजे से 11 बजे तक लगभग 2 घंटे हाईवे जाम रहने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। डीएसपी द्वारा मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिए जाने के बाद कर्मचारियों ने जाम खोल दिया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का कहना था कि हरियाणा सरकार द्वारा बढ़ाए गए न्यूनतम वेतन उन्हें नहीं मिल रहा है। महिला कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें कंपनी द्वारा मात्र 11 हजार रुपए वेतन दिया जा रहा है और ओवर टाइम भी नहीं दिया जाता। प्रदर्शन में लगभग 80 प्रतिशत महिलाएं थीं। पीने के पानी और शौचालय की सुविधा भी उपलब्ध नहीं कर्मचारियों ने कंपनी में बुनियादी सुविधाओं की कमी का भी आरोप लगाया। उनका कहना था कि कंपनी में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है और महिला कर्मचारियों के लिए शौचालय की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है, जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कर्मचारियों ने बताया कि इन समस्याओं के बारे में कई बार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी से परेशान होकर उन्हें मजबूरन हाईवे पर आकर प्रदर्शन करना पड़ा। डीएसपी के आश्वासन के बाद खुला जाम हाईवे पर जाम की सूचना मिलते ही गदपुरी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कंपनी के कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हुए। जिसके बाद मौके पर डीएसपी नरेंद्र खटाना, एसडीएम और सीटीएम पहुंचे और कर्मचारियों की समस्या सुनी। जिसके बाद डीएसपी ने कंपनी मालिक से बात की और कंपनी के कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि थोड़ी देर में कंपनी के मालिक कंपनी पहुंचने वाले है, आप सभी की समस्याओं का समाधान हो जाएगा। इसके बाद कंपनी के मजदूरी धीरे-धीरे हाईवे से उठकर कंपनी की ओर जाने लगे और जाम खुल गया। जिसके बाद पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद वाहनों की आवागमण शुरू करा दिया। हाईवे पर ट्रक पलटने से लगा घंटों जाम वहीं, नेशनल हाईवे-19 पर बामनीखेड़ा गांव के निकट दवाईयों से भरे एक ट्रक का सुबह करीब 7 बजे टायर फटने से वह दूसरी दिशा में जाकर पलट गया। जिससे हाईवे पर जाम लग गया और देखते ही देखते हाईवे पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और ट्रक को हाईवे से हटवा कर करीब साढ़े नौ बजे यातायात को सुचारू कराया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *