मुख्य बातें

सिरसा पुलिस ने पकड़ा पंजाब का वाहन चोर: घर के बाहर खड़ी पिकअप चोरी कर भागा, नशे के लिए दिया वारदात को अंजाम – rania News

सिरसा पुलिस ने पकड़ा पंजाब का वाहन चोर:  घर के बाहर खड़ी पिकअप चोरी कर भागा, नशे के लिए दिया वारदात को अंजाम – rania News

सिरसा में पिकअप चोरी की वारदात चंद घंटों में सुलझ गई है। शहर थाना पुलिस ने आरोपी को पंजाब के बठिंडा से पिकअप गाड़ी सहित गिरफ्तार किया है। शहर थाना प्रभारी ने बताया कि मनविंदर सिंह निवासी रानियां गेट, हाल 174 बी ब्लॉक सिरसा ने शिकायत दर्ज कराई थी। मनविंदर सिंह पिकअप गाड़ी किराए पर चलाकर अपना रोजगार करता है। शिकायत के अनुसार, बीते दिन काम से घर आने के बाद मनविंदर ने अपनी पिकअप गाड़ी घर के सामने खड़ी की थी। सुबह जब उसने देखा तो गाड़ी गायब थी। अज्ञात व्यक्ति गाड़ी चोरी कर ले गया था। नशे की लत पूरा करने के लिए की वारदात पीड़ित की शिकायत पर थाना शहर सिरसा में अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान, शहर थाना की जेजे कॉलोनी पुलिस चौकी ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी मंगत सिंह निवासी फतेहगढ़ निहाल बुर्जी, किला नंबर 2, जिला जालंधर, पंजाब को कुछ ही घंटों में बठिंडा, पंजाब से पिकअप गाड़ी सहित पकड़ लिया। शहर थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मंगत सिंह नशे का आदी है और नशे की लत पूरी करने के लिए अक्सर चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *