मुख्य बातें

नूंह में भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष से अभद्रता: बैंक मैनेजर-अकाउंटेंट पर आरोप, SDM को दी शिकायत; कार्रवाई की मांग – Nuh News

नूंह में भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष से अभद्रता:  बैंक मैनेजर-अकाउंटेंट पर आरोप, SDM को दी शिकायत; कार्रवाई की मांग – Nuh News

नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष गोली शर्मा के साथ कथित अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। गोली शर्मा ने इस संबंध में उपमंडल अधिकारी (नागरिक) फिरोजपुर झिरका को लिखित शिकायत दी है। उन्होंने बैंक मैनेजर और अकाउंटेंट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में गोली शर्मा ने बताया कि वह अपने स्वयं सहायता समूह का संयुक्त खाता खुलवाने के लिए पिछले लगभग छह महीनों से बैंक के चक्कर लगा रही हैं। उनका आरोप है कि हर बार बैंक प्रबंधन द्वारा अलग-अलग बहाने बनाकर मामले को टाला जा रहा था। आरोप है कि शुक्रवार को भी वह अपनी समूह की अन्य महिलाओं के साथ बैंक पहुंची। उन्हें सुबह से शाम तक इंतजार कराया गया। अधिकारियों ने नहीं खोला खाता महिलाओं का कहना है कि घंटों इंतजार के बाद भी बैंक अधिकारियों ने न तो खाता खोला और न ही दस्तावेजों की जांच की। जब उन्होंने इस लापरवाही पर सवाल उठाते हुए शिकायत करने की बात कही, तो बैंक मैनेजर और अकाउंटेंट कथित तौर पर भड़क गए। आरोप है कि दोनों ने महिलाओं के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उन्हें बैंक से बाहर जाने को कहा। बैंक कर्मियों के व्यवहार के जांच की मांग घटना के बाद महिलाओं में रोष देखा गया। गोली शर्मा ने प्रशासन से मांग की है कि बैंक कर्मचारियों के व्यवहार की निष्पक्ष जांच की जाए और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। उनका उद्देश्य है कि भविष्य में किसी महिला या आम नागरिक के साथ ऐसा व्यवहार न हो। जनता को समय पर मिलनी चाहिए सुविधाएं यह मामला सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी बैंकों में आम जनता को सम्मानजनक व्यवहार और समय पर सुविधाएं मिलनी चाहिए। यदि महिलाओं के साथ इस तरह का रवैया अपनाया जाता है, तो यह चिंताजनक है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *