पंचकूला की जिला नगर योजनाकार बबिता गुप्ता के नेतृत्व में पिंजौर के शहरी क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। बता दे कि इस दौरान गांव बिटना और रायपुर में विकसित हो रही दो अवैध कॉलोनियों में डीपीसी (डैम्प प्रूफ कोर्स), सड़क नेटवर्क और अन्य अवैध ढांचों को ध्वस्त किया गया। बता दे कि जेसीबी मशीनों का उपयोग कर इन अवैध निर्माणों को हटाया गया। यह कार्रवाई विभाग द्वारा अवैध कॉलोनियों के विस्तार को रोकने के प्रयासों का हिस्सा है। इस कार्रवाई के दौरान सहायक नगर योजनाकार अशोक कुमार और डी.पी. राठी, सहायक रोजगार अधिकारी नरेश बुध (कालका ड्यूटी मजिस्ट्रेट) उपस्थित रहे।
मौके पर पुलिस बल रहा मौजूद इनके अलावा, कनिष्ठ अभियंता शानू रमन और पुलिस बल भी मौके पर मौजूद था। जिला नगर योजनाकार, पंचकूला ने बताया कि इन अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई से पहले विभाग द्वारा नोटिस जारी किए गए थे। हालांकि, उल्लंघनकर्ताओं ने इन अवैध निर्माणों को नहीं हटाया, जिसके कारण विभाग को यह विध्वंस कार्रवाई करनी पड़ी।
प्रशासन का जारी रहेगा अभियान जिला नगर योजनाकार यह भी स्पष्ट किया कि हरियाणा के नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग के निदेशक से अनुमति लिए बिना कोई भी अवैध निर्माण या कॉलोनी विकसित करने पर विभाग सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रखेगा। लोगों से की गई अपील आम जनता से अनुरोध किया गया है कि वे सी.एल.यू./लाइसेंस की अनुमति के बिना विकसित की गई अवैध कॉलोनियों में मकान या दुकान न खरीदें, ताकि उनकी मेहनत की कमाई बर्बाद न हो और अनाधिकृत निर्माणों पर अंकुश लग सके।
Source link
