मुख्य बातें

रायबरेली एम्स में कियोस्क मशीन से बनेंगे पर्चे: मरीजों को लंबी कतार से मिलेगी मुक्ति, पंजीकरण होगा आसान – Raebareli News

रायबरेली एम्स में कियोस्क मशीन से बनेंगे पर्चे:  मरीजों को लंबी कतार से मिलेगी मुक्ति, पंजीकरण होगा आसान – Raebareli News


आशीष कुमार श्रीवास्तव | रायबरेली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायबरेली ने मरीजों की सुविधा के लिए कियोस्क मशीन से पंजीकरण की सुविधा को बढ़ावा देना शुरू कर दिया है। अब मरीजों को पर्चा बनवाने के लिए लंबी कतारों में इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

संस्थान के रिसेप्शन के पास ये कियोस्क मशीनें पिछले लगभग तीन साल से उपलब्ध हैं। हालांकि, जानकारी के अभाव में कई मरीज अभी भी मैनुअल काउंटर पर लाइन लगाते थे। इन मशीनों के जरिए नया पर्चा बनवाने के साथ-साथ पुराने पर्चे का नवीनीकरण भी कुछ ही मिनटों में किया जा सकता है।

इस डिजिटल सुविधा का लाभ उठाने के लिए मरीज के पास आभा (ABHA – Ayushman Bharat Health Account) आईडी होना अनिवार्य है। बिना आभा आईडी के कियोस्क मशीन का उपयोग संभव नहीं होगा।

कियोस्क मशीन से पर्चा बनवाने की प्रक्रिया सरल है। सबसे पहले, मशीन की स्क्रीन पर अपना आभा से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें। इसके बाद, आपके नंबर पर 6 अंकों का ओटीपी (OTP) आएगा, जिसे मशीन में फीड करना होगा।

ओटीपी डालने के बाद, उस आभा कार्ड से जुड़े परिवार के सभी सदस्यों के नाम स्क्रीन पर दिखाई देंगे। मरीज को डॉक्टर को दिखाने के लिए अपना नाम चुनना होगा। नाम चुनने के बाद स्क्रीन पर एक QR कोड/बारकोड प्रदर्शित होगा।

मरीज को 2 मिनट 51 सेकंड के भीतर अपने मोबाइल (UPI/PhonePe/GPay) से ऑनलाइन भुगतान करना होगा। भुगतान सफल होते ही मशीन से पर्चा प्रिंट होकर बाहर आ जाएगा।

इस डिजिटल पर्चे के माध्यम से आप सीधे संबंधित विभाग के डॉक्टर के पास जाकर अपना नंबर लगवा सकते हैं। तकनीक के इस प्रयोग से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि अस्पताल परिसर में भीड़ प्रबंधन भी बेहतर होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *