मुख्य बातें

404 – Page not found – Dainik Bhaskar

404 – Page not found – Dainik Bhaskar

हरियाणा समेत कई राज्यों में फ्यूचर मेकर कंपनी के जरिए 3 हजार करोड़ रुपए की ठगी करने का आरोपी राधेश्याम उर्फ परम गुरु जेल से बाहर आ गया है। बीमार पत्नी का इलाज करवाने के लिए उसने कोर्ट में याचिका लगाई थी, जिसे मंजूर कर लिया गया। अब राधेश्याम ने कोर्ट में दोबारा जमानत के लिए एप्लीकेशन लगाई है, ताकि उसे दोबारा जेल ना जाना पड़े। राधेश्याम के एडवोकेट महेंद्र सिंह नैन ने बताया कि राधेश्याम की पत्नी भतेरी देवी को गायनी से संबंधित दिक्कतें हैं। वह पत्नी का इलाज करवाना चाहता है। कोर्ट में जमानत पर बहस पूरी हो चुकी है। आज 16 अप्रैल को जमानत पर कोर्ट फैसला सुना सकता है। बता दें कि 57 करोड़ के बकाया सर्विस टैक्स के केस में हिसार में CJM राजीव कुमार की कोर्ट ने परम गुरु उर्फ राधेश्याम और इसके भाई बंसीलाल के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किए थे। इसके बाद 10 नवंबर को दोनों ने कोर्ट पहुंचकर आत्मसम्पर्ण कर दिया था। दोनों करीब 5 महीने में हिसार की सेंट्रल जेल टू में बंद थे। इसमें राधेश्याम फिल्हाल जेल से बाहर है। नवंबर 2024 में हुई थी बकाया सर्विस टैक्स की शिकायत एडवोकेट नरेश सचदेवा के अनुसार सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (CGST) के कमिश्नर ने नवंबर 2024 में एक शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया गया था कि राधेश्याम और बंसीलाल की कंपनी फ्यूचर मेकर पर 57 करोड़ का सर्विस टैक्स बकाया है, जिसे वसूल किया जाना चाहिए। सचदेवा के अनुसार, फ्यूचर मेकर कंपनी के साल 2015 से 2018 तक के कारोबार के आधार पर यह सर्विस टैक्स बकाया है। करीब छह साल बाद यह केस फाइल किया गया। अब 7वीं फेल राधेश्याम उर्फ परम गुरु के बारे में जानिए… —————————— ये खबर भी पढ़ें…. परमगुरु राधेश्याम का नया ज्ञान- युवा शादी न करें:खुद 3 बच्चों का पिता; पूजा को पाखंड बता चुका हरियाणा में 3 हजार करोड़ ठगी का आरोपी फ्यूचर मेकर कंपनी के जरिए लोगों से 3 हजार करोड़ रुपए की ठगी करने के आरोपी हिसार के राधेश्याम उर्फ परमगुरु का एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें वह पहाड़ों में बैठ कर युवाओं को सलाह दे रहा है। सलाह ये कि शादी नहीं करनी चाहिए। शादी करना, बच्चे पैदा करना ही संसार नहीं है। बल्कि घूमो-फिरो, दुनिया देखो। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *