मुख्य बातें

भोपाल में ठेकेदार पर चाकू से 10 से अधिक वार,हत्या: बदमाशों ने कहा था- तेरा मुह हमेशा के लिए बंद कर देंगे; एक गिरफ्तार – Bhopal News

भोपाल में ठेकेदार पर चाकू से 10 से अधिक वार,हत्या:  बदमाशों ने कहा था- तेरा मुह हमेशा के लिए बंद कर देंगे; एक गिरफ्तार – Bhopal News

भोपाल के कोलार इलाके में पुताई ठेकेदार की चाकू और छुरी से दस से अधिक वार कर हत्या कर दी गई। वारदात को पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया है। मृतक और आरोपी पूर्व में दोस्त थे। आरोपियों की गलत हरकतों और मोहल्ले में आतंक का युवक विरोध करता था। गलत हरकतों के कारण युवक ने आरोपियों से बात बंद कर दी थी। इसी से नाराज होकर बदमाशों ने हत्याकांड को अंजाम दिया है। निखिल सितोले पुत्र सतीश सितोले (20) सर्वधर्म दामखेड़ा शुक्रवार 9.30 बजे घर के बाहर खड़ा था। तभी आरोपी धनु, गोविंद, आशिश, जुगल और गन्नू आए अचानक आए और चाकू छुरी से ताबड़तोड़ वार किए। इसके बाद आरोपी मौके से हथियार लहराते हुए फरार हो गए। पूरी वारदात को इलाके में वर्चस्व कायम रखने को लेकर अंजाम दिया गया है। आरोपी आए दिन इलाके में दहशत फैलाते हैं। मुंह खालने वालों को बेहरमी से पीटते हैं। आरोपियों के खिलाफ आवाज उठाता था युवक निखिल उनकी हरकतों का खुलकर विरोध करता था। इसी बात को लेकर बदमाशों ने शुक्रवार शाम को पहले धमकाने का प्रयास किया। निखिल ने विरोध किया और शिकायत पुलिस से करने की बात कही तो आरोपी उससे हाथ-मुक्कों से मारपीट कर फरार हो गए। जाते हुए आरोपियों ने मोहल्ले में न दिखने और हमेशा के लिए मुह बंद करने की धमकी दी थी। शुक्रवार की रात को निखिल अपने घर के बाहर अकेला खड़ा था। इसकी जानकारी मिलते ही आरोपियों ने चाकू-छुरी से उस पर ताबड़तोड़ वार किए। लहूलुहान हालत में परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान तड़के उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुराने अपराधी हैं बदमाश, हाल ही में जेल से छूटे थे आरोपी जुगल, गोविंद और धनु इलाके के बदमाश हैं। हाल ही में हत्या के प्रयास के मामले में जेल से छूटे थे, निखिल पूर्व से ही मोहल्ले में किए गए उनके आतंक के खिलाफ आवाज उठाता रहा है। पूर्व में निखिल और आरोपियों की दोस्ती थी,लेकिन उनकी हरकतों के कारण उसने आरोपियों से दूरी कर ली थी। जिस कारण आरोपी उससे रंजिश रखते थे। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने निखिल से विवाद किया और मौत के घाट उतार दिया। इतने वार किए कि आंते बाहर आ गईं आरोपियों ने निखिल के पेट पांव और हाथों में ताबड़तोड़ वार किए। पेट में गहरे वार के कारण युवक की आंतें पेट से बाहर आ गई थीं। परिजनों ने शर्ट से उसके पेट को बांधा और अस्पताल पहुंचा दिया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पिता बोले- औरतें छेड़ते हैं, वाहन फोड़ते हैं मृतक के पिता सतीष शितोले ने बताया कि आरोपी पुराने बदमाश है। पुलिस उनका जुलूस निकाल चुकी है। पांच दिन पहले ही जेल से छूटे हैं। औरतों को छेड़छाड़ करते हैं। नशे में धुत्त होकर वाहनों को फोड़ देते हैं। किसी के साथ भी मारपीट करते हैं। कोई उनके खिलाफ आवाज उठाए तो मेरे बेटे जैसा हाल कर देते हैं। मेरा बेटा काम करने वाला था। परिवार का सहारा था। पुताई के ठेके लेकर अच्छी कमाई करता था। आरोपियों से किसी तरह के संबंध नहीं रखना चाहता था। अपने काम से काम रखता था। बदमाशों की गलत हरकतों का विरोध करता था। यही उनसे बर्दाश्त नहीं हआ और मेरे बेटे की जान ले ली। वहीं टीआई संजय सोनी ने बताया कि आरोपी धनु की गिरफ्तारी कर ली गई है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। निखिल पर भोपाल-इंदौर में मारपीट के तीन अपराध मृतक निखिल के खिलाफ भोपाल और इंदौर में मारपीट के तीन केस दर्ज हैं। रात 11:30 बजे पुलिस को साधारण झगड़े की सूचना मिली थी। जिसमें धनु और आशीष द्वारा निखिल पर हमले की सूचना दी गई। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया था। हालांकि निखिल की मौत के बाद परिजनों ने बताया कि मारने वाले दो नहीं पांच लोग हैं। जिसके बाद पुलिस ने हत्या का केस पांच लोगों के खिलाफ दर्ज किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *