शिवहर जिले के पिपराही प्रखंड के अम्बा दक्षिणी पंचायत के महुआवा गांव निवासी छात्र नाज़िर अली ने बिहार सरकार द्वारा आयोजित “मशाल-2024” अंडर-16 लंबी कूद प्रतियोगिता में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी का म
.
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर नाज़िर अली का चयन अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी हो गया है। “मशाल-2024” बिहार सरकार की एक प्रतिभा खोज प्रतियोगिता है, जिसमें 14 वर्ष और 16 वर्ष से कम आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं को एथलेटिक्स, लंबी कूद, कबड्डी, फुटबॉल और वॉलीबॉल जैसे खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जाता है। यह प्रतियोगिता विद्यालय स्तर से शुरू होकर राज्य स्तर तक आयोजित होती है।
इस अवसर पर स्थानीय समाजसेवियों और ग्रामीणों ने नाज़िर अली को फूल-मालाओं से सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उपस्थित लोगों ने कहा कि नाज़िर ने जिले का नाम रोशन किया है और उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों के प्रति प्रेरित करेगी।
