मुख्य बातें

जोधपुर के तीन इलाकों में सूने मकानों के टूटे ताले: कुड़ी भगतासनी, मंडोर व सदर कोतवाली में वारदात, लाखों के जेवर और कैश ले गए चोर – Jodhpur News




जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र के कुड़ी भगतासनी, मंडोर और सदर कोतवाली थाना क्षेत्रों में चोरी की तीन अलग-अलग वारदातें सामने आई हैं। इन मामलों में अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ किया है। तीनों ही वारदातों की रिपोर्ट 23 अप्रैल को संबंधित थानों में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने तीनों मामलों में घर में घुसकर चोरी करने के आरोप में मामले दर्ज कर जांच शुरू की है। केस-1: शादी में गया परिवार, छत की जाली काटकर घुसे चोर कुड़ी भगतासनी पुलिस के अनुसार केबीएचबी सेक्टर 8 निवासी विक्रमादित्य कुमार (45) पुत्र श्रीकान्त शर्मा ने रिपोर्ट दी है कि वे 14 से 22 अप्रैल के बीच परिवार सहित गांव में भतीजे की शादी में गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मकान की छत पर लगी जाली तोड़कर प्रवेश किया और कमरों के ताले तोड़कर सामान बिखेर दिया। चोरों ने अलमारी और अटैची से करीब 7 ग्राम की सोने की चेन, 3 ग्राम की अंगूठी, 4 ग्राम की कान की बाली, चांदी की दो पायल, दो-तीन बिछिया और करीब चार हजार रुप नकद चोरी कर लिए। चोरी की सूचना पीड़ित को 22 अप्रैल की रात मिली। अब इस मामले की जांच एएसआई भगवानदान चारण को सौंपी गई है। केस-2: मथानिया गए परिवार के पीछे से 52 हजार नकद और जेवर पार मंडोर पुलिस के अनुसार जोधपुर के मगजी की घाटी निवासी छोटूराम सैन (38) पुत्र जेठाराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 22 अप्रैल की शाम 6 बजे वे परिवार सहित मथानिया में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। पीछे से अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर सामान बिखेर दिया और आधा तोला सोने की रखड़ी, डेढ़ तोला सोने का हार, 52 हजार रुपये नकद और काम के औजार चुरा लिए। पीड़ित जब 23 अप्रैल की सुबह 6 बजे वापस लौटे, तब वारदात का पता चला। मंडोर थाने में दर्ज इस केस की जांच एएसआई बाबूराम कर रहे हैं। केस-3: बुजुर्ग महिला के घर से जेवरात व नकदी चोरी सदर कोतवाली पुलिस के अनुसार जोधपुर के गांधियों की गली निवासी छवरी जी सोनी (75) पत्नी स्व. नन्द किशोर ने घर में हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवाद के अनुसार यह वारदात 8 फरवरी को हुई थी, जिसकी रिपोर्ट अब दर्ज कराई गई है। अज्ञात चोरों ने घर से कान के लूंग, गले का पैडल, अंगूठी, नाक की सात फीणियां, बिछिया, पैरों की पायल, पीतल की डब्बी में रखी सोने की पिणियां, एक चांदी का कटोरा और तीन हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। इस प्रकरण की जांच एएसआई नानकराम लेगा कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *