मुख्य बातें

20 मिनट में 5 करोड़ 5 लाख की लूट: बैंक ऑफ महाराष्ट्र के बरही ब्रांच में हुई वारदात, स्टाफ के साथ की मारपीट; सोना और कैश ले गए – Hazaribagh News

20 मिनट में 5 करोड़ 5 लाख की लूट:  बैंक ऑफ महाराष्ट्र के बरही ब्रांच में हुई वारदात, स्टाफ के साथ की मारपीट; सोना और कैश ले गए – Hazaribagh News

हजारीबाग के बरही स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में शुक्रवार को पांच बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश पांच की संख्या में आए थे। उन्होंने 20 मिनट के अंदर करीब 5 करोड़ रुपए का सोना और 5 लाख रुपए कैश अपने साथ ले गए। यह सोना ग्राहकों के गोल्ड लोन के रूप में बैंक में जमा था। लूट के दौरान बदमाशों ने बैंक कर्मचारियों और मैनेजर के साथ मारपीट भी की। बरही एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने घटना की पुष्टि की। बैंक के डिप्टी मैनेजर रौशन सिंह ने बताया कि करंट अकाउंट खुलाने के नाम पर सबसे पहले दो लोग अंदर आए। इसके बाद दो और बदमाश अंदर आए और सभी ने पिस्टल निकाल लिया। फिर सारे स्टाफ को किनारे में ले आए। ब्रांच हेड के साथ भी की मारपीट
कुछ देर बाद उनका एक और साथी अंदर आ गया। सभी ने ब्रांच हेड अजय राम के साथ मारपीट की और कैश मांगा। हमने कैश का लॉकर खोल दिया। उन्होंने सारे रुपए निकाल लिए। इसके बाद उन्होंने 5-6 करोड़ रुपए का सोना भी ले लिया। उन्होंने बताया बदमाशों में दो ने हेलमेट लगा रखा तो दो ने गमछे से चेहरा बांध रखा था। वहीं, पांचवां बदमाश का चेहरा खुला था। सभी के पास कट्‌टा था। बदमाश 20 मिनट अंदर थे। घटना के वक्त कोई कस्टमर नहीं था। लूट के बाद सारे स्टाफ को स्ट्रांग रूप में बंद कर बदमाश चले गए। सभी दो बाइक से आए थे। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे
इधर, पुलिस ने क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी है और बदमाशों की तलाश जारी है। पुलिस बैंक के अंदर पड़ताल कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *