मुख्य बातें

रायपुर में हॉलीडे पैकेज के नाम पर ठगी: 2.94 लाख लेकर ट्रैवल एजेंसी संचालक फरार, पीड़ितों की शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने शुरू की जांच – Raipur News

रायपुर में हॉलीडे पैकेज के नाम पर ठगी:  2.94 लाख लेकर ट्रैवल एजेंसी संचालक फरार, पीड़ितों की शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने शुरू की जांच – Raipur News


रायपुर33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजधानी रायपुर में हॉलीडे पैकेज के नाम पर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है।

टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी के संचालक ने एडवांस के रूप में करीब 2.94 लाख रुपए लेकर कंपनी बंद कर दी और फरार हो गया। मामले की शिकायत के बाद तेलीबांधा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी का नाम पुलिस द्वारा नागेश कुमार बताया जा रहा है।

अब पढ़े क्या है पूरा मामला

तेलीबांधा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सरस्वती नगर निवासी पीडित महेश सिंह राजपूत ने आरोपी की शिकायत की है। पीड़ित के अनुसार आरोपी नागेश मैग्नेटो मॉल स्थित ‘प्लू वेरियंट’ नाम की ट्रैवल एजेंसी का संचालन करता था। उसने आकर्षक हॉलीडे पैकेज का झांसा देकर पीड़ित से 2.94 लाख रुपए एडवांस में ले लिए।

पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने उन्हें देश-विदेश के टूर पैकेज का लालच दिया और भरोसा दिलाया कि पूरी व्यवस्था उसकी कंपनी करेगी। लेकिन पैसे लेने के बाद न तो कोई ट्रिप बुक की गई और न ही कोई सेवा उपलब्ध कराई गई। कुछ दिनों बाद आरोपी ने अपना ऑफिस बंद कर दिया और संपर्क से बाहर हो गया।

तेलीबांधा पुलिस पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज करके आरोपी के खिलाफ जांच कर रही है।

तेलीबांधा पुलिस पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज करके आरोपी के खिलाफ जांच कर रही है।

कई लोगों से आरोपी ने की ठगी

पीड़ित के अनुसार आरोपी ने केवल उससे नहीं बल्कि अन्य लोगों से भी इसी तरह रकम लेकर ठगी की है। तेलीबांधा थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

अब पढ़े पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा

तेलीबांधा पुलिस के अनुसार पीड़ित महेश सिंह राजपूत की शिकायत पर आरोपी नागेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *