धमतरी शहर के पीजी कॉलेज रोड स्थित रत्नाबाँधा क्षेत्र में एक बर्तन गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि इसका घना धुआं करीब 2 किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रहा था।
.
आसपास के लोगों ने तत्काल गोदाम संचालक को सूचना दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड को भी सूचित किया गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घंटों की मशक्कत के बाद अब आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है।
बर्तन दूकान में भीषण आग लगी सभी सामान जल कर ख़ाक
लक्ष्मी एल्युमिनियम गोदाम में लगी आग
जानकारी के मुताबिक रत्नाबाँधा स्थित लक्ष्मी एल्युमिनियम के गोदाम में अचानक आग लगी। गोदाम में बोरियों में भरकर स्टील और एल्युमिनियम के बर्तन रखे हुए थे। इसके साथ ही प्लास्टिक के ड्रम भी बड़ी संख्या में मौजूद थे, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया।

। घंटों की मशक्कत के बाद अब आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है।
आग बुझाने में 8-10 टैंकर पानी लगे
फायर मैन के अनुसार आग की गंभीरता को देखते हुए धमतरी के साथ कुरुद से भी दमकल वाहन बुलाए गए। आग बुझाने के लिए 8 से 10 टैंकर पानी का उपयोग किया गया।
प्लास्टिक सामग्री में आग लगने के कारण फोम का भी इस्तेमाल किया गया। दमकल कर्मियों ने लगातार प्रयास कर आग को फैलने से रोका और आखिरकार स्थिति नियंत्रित कर ली।

धुंआ इतना जयादा था कि 2 किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा था
स्थानीय लोगों ने भी किया सहयोग
गोदाम के आधे हिस्से में आग फैल चुकी थी और चारों ओर घना धुआं छाया हुआ था। स्थानीय लोगों ने भी आसपास की दुकानों से पाइप के जरिए पानी पहुंचाकर आग बुझाने में सहयोग किया।

आग के धुंए से पूरा आसमान कला दिकने लगा
25 लाख नुकसान का अनुमान
धमतरी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष कैलाश कुकरेजा ने कहा कि पड़ोसियों ने बताया कि गोदाम के पीछे एक बांस का पेड़ है,जहां पर पहले आग लगी थी।संभावना जताई जा रही है कि वहीं से चिंगारी गोदाम तक पहुंची और आग ने भीषण रूप ले लिया।
बताया गया कि गोदाम में शादी सीजन के लिए बड़ी मात्रा में बर्तन और अन्य सामान रखा गया था, जो जलकर खाक हो गया। फिलहाल करीब 25 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
जांच जारी
फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया।
