मुख्य बातें

मथुरा-वृंदावन से भाजपा विधायक को जनता ने नकारा: कांग्रेस से प्रदीप माथुर पसंदीदा उम्मीदवार, सपा से अनिल अग्रवाल पसंद – Mathura News




मथुरा वृंदावन विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक और पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को जनता ने पसंद नहीं किया है। हालांकि 2027 के भाजपा उम्मीदवारों में वह जनता की पहली पसंद हैं। भास्कर के सर्वे में 52 प्रतिशत लोगों का मत है कि 2027 में मौजूदा विधायक को टिकट न मिले। पहली पसंद भाजपा को बताया। भाजपा के समर्थन में 70 प्रतिशत लोगों ने सर्वे में हिस्सा लिया। जबकि कांग्रेस के समर्थन में महज 19 प्रतिशत, सपा में 7 और बसपा में 4 प्रतिशत लोग ही नजर आए। कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में जनता किसे चाहती है यह जानने का प्रयास किया तो 58 प्रतिशत लोग पूर्व विधायक प्रदीप माथुर के पक्ष में थे, वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया के पक्ष में महज 12 और महानगर अध्यक्ष यतीन्द्र मुकद्दम के पक्ष में 4 प्रतिशत लोग नजर आए। जबकि अन्य के पक्ष में 26 प्रतिशत लोग थे। सपा से उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद अनिल अग्रवाल बने। उनको 52 प्रतिशत लोगों ने समर्थन दिया, जबकि महानगर अध्यक्ष ऋतु गोयल को 33 प्रतिशत लोग उम्मीदवार बनाना चाहते हैं। बसपा की बात करें तो यहां देवेंद्र गौतम गुड्डू के पक्ष में 39 प्रतिशत लोगों ने मत दिया। जबकि अशोक अग्रवाल के पक्ष में 27 प्रतिशत लोग नजर आए। अन्य प्रत्याशी के पक्ष में 34 प्रतिशत लोग थे। यूपी की 403 सीटों के रिजल्ट जानने के लिए क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *