मुख्य बातें

सीएम योगी और डीजीपी ने वर्चुअल पासिंग आउट परेड देखी: गाजियाबाद पुलिस लाइन में प्रशिक्षु आरक्षियों की दीक्षांत परेड का आयोजन – Ghaziabad News




गाजियाबाद पुलिस लाइन में प्रशिक्षु आरक्षियों की दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों ने परेड की सलामी ली और प्रशिक्षुओं के अनुशासन, समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। 9 माह का कठोर प्रशिक्षण पूरा करने के बाद आरक्षियों ने शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत किया, जिससे माहौल गर्व और उत्साह से भर गया। अधिकारियों ने नव नियुक्त आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और जनता की सेवा के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को सम्मानित भी किया गया। लखनऊ से सीएम योगी ने भाग लिया प्रदेश के सभी ट्रेनिंग सेंटरों पर आज कांस्टेबलों की पासिंग आउट परे हुई। इनकी 9 महीने की ट्रेनिंग पुलिस की पूरी हुई। जिसके बाद यह जवान पुलिस के बेड़े में शामिल हो जाएंगे, और प्रदेश की कानून व्यवस्था को और भी मजबूती मिलेगी। लखनऊ से सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाग लिया। गाजियाबाद पुलिस लाइन ग्राउंड पासिंग आउट परेड के लिए रंग बिरंगी झंडो से सजाया गया है। यहां जवानों के परिवार के सदस्यों को बैठने के लिए अलग से जगह दी गई है। पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गोड, आईटीसी पुलिस लाइन के प्रधानाचार्य और एडिशनल पुलिस कमिश्नर केशव कुमार चौधरी, DCP धवल जायसवाल, डीसीपी सुरेंद्रनाथ तिवारी, एडिशनल डीसीपी पीयूष सिंह अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *