मुख्य बातें

बस्ती में अज्ञात वाहन की टक्कर: साइकिल सवार की मौत, पुलिस जांच में जुटी – Basti News

बस्ती में अज्ञात वाहन की टक्कर:  साइकिल सवार की मौत, पुलिस जांच में जुटी – Basti News

बस्ती के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई। पड़िया चौराहे के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। यह घटना सुबह करीब 6 बजे हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के भादी खुर्द निवासी 44 वर्षीय अमर नाथ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अमर नाथ सुबह साइकिल से कहीं जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *